सनावद में ओंकारेश्वर बायपास पर गांजा तस्कर पकड़ा:खंडवा निवासी आरोपी से दो लाख से अधिक कीमत का 4 किलो गांजा जब्त

सनावद में ओंकारेश्वर बायपास पर गांजा तस्कर पकड़ा:खंडवा निवासी आरोपी से दो लाख से अधिक कीमत का 4 किलो गांजा जब्त

खरगोन के सनावद में पुलिस ने सोमवार को गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 4 किलो 190 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 5 हजार रुपए है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खंडवा जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के भोगावां बैडी निवासी कैलाश पिता गेंदालाल मेहरा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सनावद थाने में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस को ओंकारेश्वर बायपास पर एक व्यक्ति द्वारा गांजा ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया था। तलाशी के दौरान उसके बैग से अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस आरोपी से अवैध गांजे की तस्करी के नेटवर्क और इसकी आपूर्ति के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *