‘सरकार को पैसे देकर वोट लेने का चस्का लगा’:महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस का हमला, राजेश राम बोले-वोट चोरी का फार्मूला सक्सेस

‘सरकार को पैसे देकर वोट लेने का चस्का लगा’:महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस का हमला, राजेश राम बोले-वोट चोरी का फार्मूला सक्सेस

बिहार में आज मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। इस पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सरकार को घेरा है। सदाकत आश्रम में प्रेस से बातचीत के दौरान राजेश राम ने कहा कि, ‘सरकार का वोट चोरी करने का फार्मूला सक्सेस हुआ है। अब उन्हें चस्का लगा हुआ है लोगों को पैसे देकर वोट लेने का। जिस चीज का चस्का लग जाता है, वह लोग बार-बार करते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘2 लाख से क्या होता है। इससे अच्छा रोजगार दे दें। बिहार में रोजगार का अवसर नहीं है। लोग भुखमरी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं।’ अभी का समय तो यह है कि जो बोलेगा वह जेल जाएगा- राजेश राम लोजपा रामविलास की ओर से कहा जा रहा है कि दलितों का अपमान हो रहा है। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि, ‘बोलने और करने में अंतर है। पूरे बिहार में दलितों पर उत्पीड़न बढ़ा है। कितनी घटना देखने को मिल रही है। यहां तक की महिलाओं के साथ ही बलात्कार का मामला बढ़ गया है। अभी का समय तो यह है कि जो बोलेगा वह जेल जाएगा। इस पर भी उनकी प्रतिक्रिया आना चाहिए। महिलाओं की हालत तो और खराब है। वह डर कर घर में ही रहने को मजबूर हैं। उनके बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। – राजेश राम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बिहार 40 आब्जर्वर के साथ बिहार कांग्रेस की बैठक आज कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी शामिल है। इसके लिए कांग्रेस ने बिहार में 40 ऑब्जर्वर को नियुक्त किया है। आज की बैठक को लेकर राजेश राम ने कहा कि ‘कांग्रेस ने बहुत रिसर्च करके संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की है। यह काम जिला स्तर पर होगा, उसके बाद प्रखंड और फिर पंचायत तक जाएगा। बिहार कांग्रेस ने 40 ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। यह सभी ऑब्जर्वर 7 दिन तक रहकर अपने क्षेत्र का अध्ययन करेंगे। इसमें चार बिंदु पर विशेष ध्यान दिया गया है।’ राजेश राम ने बताया कि, ‘पहला संगठन सृजन में हमारी क्या कमजोरी है, दूसरा संगठन सृजन में काम करने की जिनकी क्षमता है उनकी पहचान कर लाया जाएगा, तीसरा संगठन सृजन में सामाजिक समीकरण को कैसे साधा जाए और चौथा सबको समान अवसर मिले।’ बिहार में आज मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। इस पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सरकार को घेरा है। सदाकत आश्रम में प्रेस से बातचीत के दौरान राजेश राम ने कहा कि, ‘सरकार का वोट चोरी करने का फार्मूला सक्सेस हुआ है। अब उन्हें चस्का लगा हुआ है लोगों को पैसे देकर वोट लेने का। जिस चीज का चस्का लग जाता है, वह लोग बार-बार करते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘2 लाख से क्या होता है। इससे अच्छा रोजगार दे दें। बिहार में रोजगार का अवसर नहीं है। लोग भुखमरी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं।’ अभी का समय तो यह है कि जो बोलेगा वह जेल जाएगा- राजेश राम लोजपा रामविलास की ओर से कहा जा रहा है कि दलितों का अपमान हो रहा है। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि, ‘बोलने और करने में अंतर है। पूरे बिहार में दलितों पर उत्पीड़न बढ़ा है। कितनी घटना देखने को मिल रही है। यहां तक की महिलाओं के साथ ही बलात्कार का मामला बढ़ गया है। अभी का समय तो यह है कि जो बोलेगा वह जेल जाएगा। इस पर भी उनकी प्रतिक्रिया आना चाहिए। महिलाओं की हालत तो और खराब है। वह डर कर घर में ही रहने को मजबूर हैं। उनके बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। – राजेश राम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बिहार 40 आब्जर्वर के साथ बिहार कांग्रेस की बैठक आज कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी शामिल है। इसके लिए कांग्रेस ने बिहार में 40 ऑब्जर्वर को नियुक्त किया है। आज की बैठक को लेकर राजेश राम ने कहा कि ‘कांग्रेस ने बहुत रिसर्च करके संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की है। यह काम जिला स्तर पर होगा, उसके बाद प्रखंड और फिर पंचायत तक जाएगा। बिहार कांग्रेस ने 40 ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। यह सभी ऑब्जर्वर 7 दिन तक रहकर अपने क्षेत्र का अध्ययन करेंगे। इसमें चार बिंदु पर विशेष ध्यान दिया गया है।’ राजेश राम ने बताया कि, ‘पहला संगठन सृजन में हमारी क्या कमजोरी है, दूसरा संगठन सृजन में काम करने की जिनकी क्षमता है उनकी पहचान कर लाया जाएगा, तीसरा संगठन सृजन में सामाजिक समीकरण को कैसे साधा जाए और चौथा सबको समान अवसर मिले।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *