बिजनौर में गुमटी में घुसी ट्रक, बुजुर्ग की मौत:स्योहारा क्षेत्र के ग्राम कुरी बांगर में हुई घटना से 4 अन्य घायल, ट्रक चालक मौके से फरार

बिजनौर में गुमटी में घुसी ट्रक, बुजुर्ग की मौत:स्योहारा क्षेत्र के ग्राम कुरी बांगर में हुई घटना से 4 अन्य घायल, ट्रक चालक मौके से फरार

बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरी बांगर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बने खोखे में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों की हुई पहचान मृतक की पहचान नरेश कुमार (55 वर्ष) पुत्र मंगत सिंह, निवासी ग्राम कुरी बांगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों में मोहित कुमार (13 वर्ष) पुत्र मनोज सिंह, अमर सिंह (70 वर्ष) पुत्र लल्लू सिंह, राजू देवी (65 वर्ष) पत्नी अमर सिंह (तीनों ग्राम कुरी बांगर निवासी) और रूपराम सिंह (60 वर्ष) पुत्र रामकिशन, निवासी ग्राम निचलपुर शामिल हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। प्रशासन से खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *