Bank Holiday: इस हफ्ते तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें किस दिन कहां रहेगा अवकाश

Bank Holiday: इस हफ्ते तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें किस दिन कहां रहेगा अवकाश

Bank Holiday: फरवरी के तीसरे सप्ताह में देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक शाखाएं तीन दिन तक बंद रहेंगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 18, 19 और 20 फरवरी को अलग अलग राज्यों में निर्धारित अवकाश घोषित किया है। हालांकि यह बंदी पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होगी, बल्कि संबंधित राज्यों में ही बैंक सेवाएं प्रभावित रहेंगी। आइए जानते है कि इस हफ्ते किस राज्य में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले है।

लोसर पर्व के मौके पर सिक्किम में Bank Holiday

18 फरवरी, बुधवार को सिक्किम में लोसर पर्व के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। लोसर तिब्बती नववर्ष का प्रमुख उत्सव है, जिसे विशेष रूप से बौद्ध समुदाय धूमधाम से मनाता है। इस दिन राज्य की सभी निर्धारित बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें या फिर डिजिटल पेमेंट, एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं का उपयोग करें। अन्य राज्यों में इस दिन बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

शिवाजी जयंती पर महाराष्ट्र में अवकाश

19 फरवरी, गुरुवार को महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। यह दिन मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के रूप में मनाया जाता है और राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहता है। इस दौरान चेक क्लियरिंग और ब्रांच आधारित लेनदेन प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि मोबाइल एप, यूपीआई और एटीएम सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। ग्राहकों को सलाह है कि वे ब्रांच विजिट से पहले समय की पुष्टि अवश्य कर लें।

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में स्टेट डे

20 फरवरी, शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में स्टेट डे या स्टेटहुड डे के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में यह दिन राज्य स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। बैंकिंग लेनदेन से जुडे कार्यों में स्थानीय स्तर पर रुकावट रहेगी, लेकिन ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, यूपीआई, डिजिटल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उल्लेखनीय है कि फरवरी का तीसरा शनिवार 21 फरवरी को पड़ रहा है, और चूंकि दूसरा और चौथा शनिवार ही राष्ट्रीय अवकाश होते हैं, इसलिए इस दिन बैंक खुले रहेंगे।

RBI हर साल जारी करता है हॉलिडे कैलेंडर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हर वर्ष निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है। इसके अलावा रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे और अकाउंट क्लोजिंग डे भी अलग से निर्धारित किए जाते हैं। मार्च महीने में होली, रमजान, राम नवमी और महावीर जयंती सहित कुल 11 अवकाश संभावित हैं। अलग अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण अवकाश सूची भिन्न हो सकती है, इसलिए ग्राहकों को आधिकारिक कैलेंडर जरूर देखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *