महाशिवरात्रि पर सीवान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन:DM ने किया उद्घाटन, स्वाति मिश्रा के गीतों पर झूमे श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर सीवान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन:DM ने किया उद्घाटन, स्वाति मिश्रा के गीतों पर झूमे श्रद्धालु

महाशिवरात्रि की पावन संध्या पर शहर के गांधी मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका स्वाति मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भक्ति और भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया और देर रात तक लोग भक्ति रस में डूबे नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये, आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ और उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। “शंकर संकट हरना” जैसे भक्ति गीत प्रस्तुत दीप प्रज्वलन के बाद मंच पर पहुंचीं स्वाति मिश्रा का दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव को समर्पित भक्ति गीत “शिव मानत नहीं” से की, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। इसके बाद उन्होंने “शंकर संकट हरना” जैसे भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्ति गीतों के साथ-साथ स्वाति मिश्रा ने अपने लोकप्रिय भोजपुरी गीतों की भी शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने “बड़ा नीक लागे तोरा संगवा हो”, “सोलहो सिंगार कईनी”, “का इरादा बा”, “ई दिल न बिकाऊ हवे” जैसे गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा उन्होंने अपने सुपरहिट भक्ति गीत राम आएंगे तो अंगना सजाऊँगी की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक झूमते और तालियां बजाते नजर आए कार्यक्रम के दौरान गांधी मैदान में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। स्वाति मिश्रा के गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते और तालियां बजाते नजर आए। पूरे मैदान में भक्ति, उल्लास और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन लोगों में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूत करता है। कार्यक्रम की सफलता में प्रशासन, आयोजन समिति और स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महाशिवरात्रि की इस संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम ने सीवानवासियों को भक्ति और संगीत से सराबोर कर दिया तथा लंबे समय तक लोगों के दिलों में इसकी यादें ताजा रहेंगी। महाशिवरात्रि की पावन संध्या पर शहर के गांधी मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका स्वाति मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भक्ति और भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया और देर रात तक लोग भक्ति रस में डूबे नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये, आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ और उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। “शंकर संकट हरना” जैसे भक्ति गीत प्रस्तुत दीप प्रज्वलन के बाद मंच पर पहुंचीं स्वाति मिश्रा का दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव को समर्पित भक्ति गीत “शिव मानत नहीं” से की, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। इसके बाद उन्होंने “शंकर संकट हरना” जैसे भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्ति गीतों के साथ-साथ स्वाति मिश्रा ने अपने लोकप्रिय भोजपुरी गीतों की भी शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने “बड़ा नीक लागे तोरा संगवा हो”, “सोलहो सिंगार कईनी”, “का इरादा बा”, “ई दिल न बिकाऊ हवे” जैसे गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा उन्होंने अपने सुपरहिट भक्ति गीत राम आएंगे तो अंगना सजाऊँगी की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक झूमते और तालियां बजाते नजर आए कार्यक्रम के दौरान गांधी मैदान में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। स्वाति मिश्रा के गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते और तालियां बजाते नजर आए। पूरे मैदान में भक्ति, उल्लास और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन लोगों में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूत करता है। कार्यक्रम की सफलता में प्रशासन, आयोजन समिति और स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महाशिवरात्रि की इस संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम ने सीवानवासियों को भक्ति और संगीत से सराबोर कर दिया तथा लंबे समय तक लोगों के दिलों में इसकी यादें ताजा रहेंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *