सोमवार को नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल देवगुराडिया में ट्रेंचिंग ग्राउंड और बिचोली हैप्सी में सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र पहुंचे। ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित अलग-अलग प्लांट्स – बायो सीएनजी प्लांट, नेप्रा, स्वच्छता परी, सूखा कचरा निपटान प्लांट, ग्रीन वेस्ट प्लांट और सिटी फॉरेस्ट परिसर और प्रजेंटेशन देखकर पूरी जानकारी ली। बायो सीएनजी प्लांट की डिटेल ली आयुक्त सबसे पहले बायो सीएनजी गैस प्लांट पहुंचे। यहां पर उन्हें कितना गिला कचरा आता है, वेट कैसे करते,अपशिष्ट से गैस उत्पादन की पूरी प्रोसेस, मशीनरी संचालन, गैस आउटपुट, वितरण व्यवस्था एवं गैस के उपयोग संबंधी जानकारी दी। फिर उन्होंने स्वच्छता परी परिसर का दौरा किया और यहां लगाए गए फारेस्ट, उनके रखरखाव और संरक्षण की जानकारी ली। कर्मचारियों का स्वास्थ और सुरक्षा को जाना उन्होंने नेप्रा प्लांट पर सूखे कचरे के निपटान, सूखे कचरे को अलग-अलग करने के प्लांट को देखा। उन्होंने रोजाना आने वाले कचरे की मात्रा, काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या, उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, सीएंडडी (CD) वेस्ट मटेरियल के संकलन व प्रसंस्करण की पूरी प्रोसेस, पेवर ब्लॉक के उपयोग के संबंध में पूरी डिटेल ली। एजेंसी को लगाई फटकार इसके बाद नगर निगम आयुक्त बिचोली हैप्सी स्थित सिटी फॉरेस्ट ग्रीन वेस्ट प्लांट भी पहुंचे। यहां ग्रीन वेस्ट के संग्रहण की प्रोसेस, रोजाना आने वाली ग्रीन वेस्ट की मात्रा, कार्यबल की उपलब्धता, कचरे के बुरादे का उपयोग,प्लांट के रखरखाव एवं संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रीन वेस्ट से बनने वाले बायो फ्यूल और पैलेट का भी जायजा लिया। नगर निगम आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान ग्रीन वेस्ट प्लांट में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और प्रोसेसिंग की धीमी गति पर एजेंसी को फटकार लगाते हुए काम में सुधार करने का कहा। नगर निगम आयुक्त के साथ अपर आयुक्त प्रखर सिंह, यंत्री सुमित अस्थाना, सौरभ माहेश्वरी सहित नगर निगम के अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


