औरंगाबाद में तेज रफ्तार जीप और पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास की है। घायलों की पहचान झारखंड के पलामू जिला के इटवा निवासी गणेश बैठा, राजकिशोर प्रसाद, मुन्ना कुमार, नागेंद्र राम, जितेंद्र ठाकुर, अमेरिका पासवान, ललन बैठा, दीनानाथ पासवान, बिंदेश्वरी पासवान और अमेरिका बैठा के तौर पर हुई है। अन्य घायलों की पहचान की जा रही है। तिलक समारोह में जा रहे थे सभी परिजनों ने बताया कि इटवा गांव निवासी विजय बैठा की बेटी की शादी चंदौत गांव के बिगू बैठा के पुत्र से तय है। सभी लोग तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही कमांडर जीप से पिकअप की सीधी टक्कर हो गई। छानबीन में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने राजकिशोर प्रसाद, अमेरिका पासवान, ललन बैठा और दीनानाथ पासवान को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही हैा। औरंगाबाद में तेज रफ्तार जीप और पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास की है। घायलों की पहचान झारखंड के पलामू जिला के इटवा निवासी गणेश बैठा, राजकिशोर प्रसाद, मुन्ना कुमार, नागेंद्र राम, जितेंद्र ठाकुर, अमेरिका पासवान, ललन बैठा, दीनानाथ पासवान, बिंदेश्वरी पासवान और अमेरिका बैठा के तौर पर हुई है। अन्य घायलों की पहचान की जा रही है। तिलक समारोह में जा रहे थे सभी परिजनों ने बताया कि इटवा गांव निवासी विजय बैठा की बेटी की शादी चंदौत गांव के बिगू बैठा के पुत्र से तय है। सभी लोग तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही कमांडर जीप से पिकअप की सीधी टक्कर हो गई। छानबीन में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने राजकिशोर प्रसाद, अमेरिका पासवान, ललन बैठा और दीनानाथ पासवान को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही हैा।


