फतेहाबाद में 1 मई से होगी मकानों की गिनती:जनगणना कार्य में होगा प्रथम चरण; डीसी आज लेंगे संबंधित विभागों की मीटिंग

फतेहाबाद में 1 मई से होगी मकानों की गिनती:जनगणना कार्य में होगा प्रथम चरण; डीसी आज लेंगे संबंधित विभागों की मीटिंग

फतेहाबाद जिले में 1 मई से जनगणना का पहला चरण शुरू होगा। इसमें सबसे पहले मकानों की गिनती की जाएगी। मकानों को सूचीबद्ध किया जाएगा। यह कार्य 30 दिन तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। जनगणना के प्रथम चरण को लेकर डीसी डॉ.विवेक भारती आज (सोमवार) को संबंधित विभागों की मीटिंग भी लेंगे। बता दें कि, जनगणना 2027 इस बार पूरी तरह ऑनलाइन और एप आधारित होगी। इसका दूसरा चरण फरवरी-मार्च 2027 में शुरू होगा। इस मुख्य चरण में जनसंख्या की गणना होगी। खास बात यह है कि इस बार सेल्फ-इन्यूमरेशन का विकल्प भी मिलेगा, यानी नागरिक स्वयं एप या पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जनगणना कार्य में ये विभाग रहेंगे शामिल जनगणना के कार्य के लिए डीसी को प्रधान जनगणना अधिकारी बनाया गया है, वहीं सीटीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके अतिरिक्त इस कार्य में एडीसी कार्यालय, तीनों एसडीएम कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी कार्यालय, नगर निकायों, डीईओ कार्यालय, तीनों तहसीलदार कार्यालय भी शामिल रहेंगे। साथ ही डीईईओ कार्यालय, जिला कोर्डिनेटिंग ऑफिसर कार्यालय, नायब तहसीलदार कार्यालय भी संलिप्त रहेंगे। महिला कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.गुरनाम चंद की भी भूमिका रहेगी। मीटिंग में दिशा-निर्देश देंगे डीसी संबंधित विभागों के अधिकारियों की डीसी डॉ.विवेक भारती आज दोपहर बाद मीटिंग लेंगे। इस मीटिंग में जनगणना संबंधी कार्य को लेकर दिशा निर्देश देंगे। जनगणना कार्य में शामिल सभी कर्मचारियों को मोबाइल एप और डिजिटल पोर्टल के उपयोग के लिए पूरी ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *