पूर्णिया में सड़क किनारे खून से लथपथ एक युवक का शव मिला है। हत्या कर शव फेंकने की आशंका है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया। घटना बनमनखी थाना क्षेत्र के मुन्ना चौक के पास की है। हत्या या हादसा, जांच से होगा स्पष्ट
स्थानीय देवन ऋषि ने बताया कि रोजाना की तरह ग्रामीण सड़क किनारे टहलने निकले थे। इस दौरान खुटहरी चौक से पिपरा जाने वाली सड़क पर एक शव पर देखा। युवक खून से लथपथ था। लाल रंग की शर्ट और काले रंग की फुल पैंट पहन रखी थी। चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। लाश को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया है। वहीं, कुछ ग्रामीणों कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी होगी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शिनाख्त में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पहली नजर में मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मॉर्च्युरी में रखा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पहचान होने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। पूर्णिया में सड़क किनारे खून से लथपथ एक युवक का शव मिला है। हत्या कर शव फेंकने की आशंका है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया। घटना बनमनखी थाना क्षेत्र के मुन्ना चौक के पास की है। हत्या या हादसा, जांच से होगा स्पष्ट
स्थानीय देवन ऋषि ने बताया कि रोजाना की तरह ग्रामीण सड़क किनारे टहलने निकले थे। इस दौरान खुटहरी चौक से पिपरा जाने वाली सड़क पर एक शव पर देखा। युवक खून से लथपथ था। लाल रंग की शर्ट और काले रंग की फुल पैंट पहन रखी थी। चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। लाश को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया है। वहीं, कुछ ग्रामीणों कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी होगी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शिनाख्त में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पहली नजर में मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मॉर्च्युरी में रखा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पहचान होने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।


