IND vs PAK: ‘नाकाबिल और जहील आदमी चेयरमैन बन गए…’, पाकिस्तानी की हार के बाद नकवी पर भड़के शोएब अख़्तर

IND vs PAK: ‘नाकाबिल और जहील आदमी चेयरमैन बन गए…’, पाकिस्तानी की हार के बाद नकवी पर भड़के शोएब अख़्तर

अख्तर ने कहा कि नकवी जो क्रिकेट नहीं जानते, PCB के चेयरमैन बन गए हैं, वे बाबर को सुपरस्टार कहते हैं और वह हमें एक भी गेम नहीं जिता सकते, दुनिया का सबसे बड़ा जुर्म है नाकाबिल और जहील आदमी को बड़ा काम देना 

Shoaib Akhtar angry on Mohsin Naqvi, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में भारत ने पाकिस्तान को 12 गेंदे शेष रहते 61 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत सुपर 8 में पहुंच गया है और यह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर भारत की 8वीं जीत थी।

शोएब अख्तर ने नकवी को जाहिल कहा

पाकिस्तान की इस शर्मनाक हार से पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर बेहद नाराज़ हैं और उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चेयरमैन मोहसिन नकवी को नाकाबिल और जाहिल कहा है। अख्तर ने कहा, “एक आदमी जिसे कुछ नहीं पता, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन बन गया है, आप क्या कर सकते हैं? टीम कैसे चलेगी? आपने एक ऐसे खिलाड़ी को सुपरस्टार बना दिया है जो आपको एक भी मैच नहीं जिता सकता। दुनिया का सबसे बड़ा गुनाह है नाकाबिल और जहील आदमी को बड़ा काम देना।”

ईशान किशन का जलवा

मैच कि बात करें तो इशान किशन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया। इसी जीत के साथ ही 2023 विश्व कप फाइनल में हार के बाद भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट में बिना हारे लगातार 16 मुकाबले जीत लिए हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की लगातार 15 जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भारत ने पाकिस्तान को दिये शुरुआती झटके

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को भारत की हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की पेस जोड़ी झकझोर दिया। हार्दिक ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान (शून्य) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सैम अयूब (छह) और इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान आगा सलमान (चार) का शिकार कर लिया। पांचवें ओवर में गेंदबाजी करने आये अक्षर पटेल ने बाबर आजम (पांच) को चलता कर दिया।

उस्मान खान कि बेहतरीन बल्लेबाजी

इसके बाद उस्मान खान और शादाब खान ने 39 रन जोड़कर वापसी का प्रयास किया, लेकिन 11वें ओवर में अक्षर ने उस्मान खान को आउट कर पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया। उस्मान खान ने 34 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 44 रनों की पारी खेली। मोहम्मद नवाज (चार) को कुलदीप ने अपना शिकार बनाया। 13वें ओवर में तिलक वर्मा ने शादाब खान को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई।

16वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने फहीम अशरफ (10) और अबरार अहमद (शून्य) का शिकार कर लिया। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पार हार्दिक पंड्या ने उस्मान तारिक (शून्य) को बोल्ड कर 114 के स्कोर पर पाकिस्तान की पारी का अंत कर भारत को सुपर आठ में पहुंचा दिया। भारत के लिए हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिये। कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्वकप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर सात विकेट पर 175 रन खड़ा किया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और उसने अभिषेक शर्मा (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये तिलक वर्मा ने इशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। नौवें ओवर में सैम अयूब ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे इशान किशान को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत किया।

इशान किशान ने 40 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 77 रनों की पारी खेली। 15वें ओवर में सैम अयूब ने तिलक वर्मा 24 गेंदों में 25 रन और उसके अगली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या (शून्य) को आउट कर पाकिस्तान की मैच में वापसी कराई। 19वें ओवर में उस्मान तारिक की गेंद पर बड़ा शॉट खेलते हुए सूर्यकुमार यादव बाउंड्री पर कैच आउट हुये। सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाये।

शिवम दुबे ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाये। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 175 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। रिंकू सिंह चार गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिये सैम अयूब ने तीन विकेट लिये। शाहीन शाह अफरीदी और आगा सलमान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *