लापता 2 चचेरी बहनों ने शादी कर वीडियो डाला:बोलीं- मर्जी से शादी की, परिवार को परेशान न करें; जिनसे शादी वो भी चचेरे भाई

लापता 2 चचेरी बहनों ने शादी कर वीडियो डाला:बोलीं- मर्जी से शादी की, परिवार को परेशान न करें; जिनसे शादी वो भी चचेरे भाई

छतरपुर में करीब हफ्ते भर से लापता चचेरी बहनों ने दो चचेचे भाइयों से शादी कर ली। दोनों ने अपने पतियों के साथ वीडियो बनाकर ससुराल पक्ष को परेशान न करने की अपील की। साथ ही कहा कि अगर उनके परिवार के लोगों को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी मायके पक्ष की होगी। मामला जिले के नौगांव नगर का है। 9 फरवरी को लड़कियां लापता हुईं। अब उनका वीडियो सामने आया है। परिवार ने थाने में जो शिकायत की उसमें उन्होंने लड़कियों को नाबालिग बताया लेकिन वीडियो ने लड़कियों ने खुदको बालिग बताया। 9 फरवरी को दोनों युवतियां बैंक से पैसे निकालने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही। इसी को लेकर समाज के महिला-पुरुष थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक अन्य महिला ने अपने बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना था कि शिकायत के बावजूद पुलिस दूसरे पक्ष के आने का इंतजार कर रही थी, जिससे महिलाओं में आक्रोश फैल गया और हंगामा हुआ। वीडियो जारी कर कहा- परिवार को परेशान न करें
रविवार को दोनों लड़कियों का वीडियो सामने आया है। वीडियो में मुस्लिम युवतियां कर हिंदू युवकों से शादी करने और अपनी मर्जी से घर छोड़ने की बात कह रही हैं। उन्होंने किसी को जिम्मेदार न ठहराते हुए संबंधित युवकों और उनके परिवार को परेशान न करने की अपील की है। सामने आए वीडियो में दोनों युवतियां खुद को बालिग बताते हुए कह रही हैं कि उन्होंने अपनी मर्जी से नगर के ही दो चचेरे भाइयों से शादी की है। उन्होंने कहा वे सुरक्षित हैं और किसी दबाव में नहीं हैं। टीआई बाल्मिक चौबे ने बताया कि दोनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज थी। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे थे। दोनों युवतियां बालिग हैं और चचेरी बहनें हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस उनकी दस्तयाबी (बरामदगी) की प्रक्रिया में लगी है। लड़कियों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *