महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर घाटमपुर स्थित मां कूष्माण्डा देवी मंदिर परिसर में शिव बारात का भव्य आयोजन हुआ। आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बाबा भोलेनाथ की बारात में शामिल होने पहुंची। डीजे, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली बारात ने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया। शिव-पार्वती विवाह की झांकी देखने के लिए करीब एक लाख भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। आयोजन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 15 तस्वीरों में देखिए शिव बारात-


