इटावा-बरेली हाईवे पर भीषण हादसा: डीसीएम-कार में टक्कर, 3 की मौत, तीन घायल

इटावा-बरेली हाईवे पर भीषण हादसा: डीसीएम-कार में टक्कर, 3 की मौत, तीन घायल

Etawah Bareilly highway road accident: फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार देर शाम भीषण हादसा हो गया। डीसीएम-कार की टक्कर में 3 की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हैं। दुर्घटना के बाद कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक कार में ही फंस गया था, जिसे काफी प्रयासों के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने घायलों से बातचीत की। डॉक्टर को अच्छा इलाज करने का निर्देश दिया। एसपी-डीएम ने देर रात दुर्घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। घटना कादरी थाना क्षेत्र की है।

मृतकों में दो कार सवार शामिल

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के इटावा-बरेली हाईवे पर बीते देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। जब डीसीएस और कार में आमने-सामने हुई टक्कर हो गई। जिसमें फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के तिलैया निवासी मोहित (33), जाफरी मोहल्ला निवासी अजय राठौर (47), जहानागंज थाना क्षेत्र के जयपुर निवासी विराट (12) की मौके पर मौत हो गई, जबकि शशि कुरेशिया, ध्रुव और सिद्धार्थ घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

टक्कर के बाद डीसीएम पलट गई

टक्कर के बाद डीसीएम पलट गई। मृतक विराट अपने पिता और भाई के साथ डीसीएम में बैठा था। घायलों में शामिल सिद्धार्थ ने बताया कि घटना के समय डीसीएम में उसके साथ उनके पिता और भाई विराट सवार थे। डीसीएम उनके पिता चला रहे थे। घायल सिद्धार्थ को परिजन उपचार के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए।

डीएम-एसपी अस्पताल पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह लोहिया अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की और घायलों के विषय में पूछताछ की। घायलों में दुर्घटना की खबर मिलती है। जिलाधिकारी नहीं बताया कि दुर्घटना के विषय में जानकारी प्राप्त की गई है। किस प्रकार से घटना हुई है और कैसे इन्हें रोका जा सकता है? इसके विषय में भी चर्चा होगी। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में अन्य डॉक्टर भी बुलाए गए। जिलाधिकारी ने डॉक्टरों से बातचीत कर अच्छा उपचार करने का निर्देश दिया। इधर, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन के माध्यम से हटा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *