एक कैलेंडर साल में अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा डक बनाने के मामले में अभिषेक चार डक के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर संजू सैमसन हैं। साल 2024 में वे पांच बार डक पर आउट हुए थे।
India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। पेट में संक्रमण के कारण वे नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वापसी करते हुए यह 25 वर्षीय खिलाड़ी महज चार गेंदों का सामना कर सका और कोई रन नहीं बना पाया। पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने खुद पहला ओवर फेंका और अभिषेक को शाहीन शाह अफरीदी के हाथों कैच कराकर आउट किया।
यह अभिषेक का टी20 विश्व कप में लगातार दूसरा डक था। टूर्नामेंट के पहले मैच में यूएसए के खिलाफ भी वे पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। इस तरह, इस विश्व कप में अब तक दो पारियों में उनका स्कोर शून्य ही रहा है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के अंतिम चार मैचों में उनके स्कोर 0 (1), 68* (20), 0 (1) और 30 (16) थे। यानी पिछले छह अंतरराष्ट्रीय टी20 पारियों में उनके बल्ले से कुल सिर्फ 98 रन ही निकले हैं, जिसमें एक नाबाद पारी शामिल है।
पिछले छह टी20 मैच (अभिषेक शर्मा)
0(1)
68*(20)
0(1)
30(16)
0(1)
0(4)
अभिषेक शर्मा अपने पहले दोनों टी20 वर्ल्ड कप के मैचों में डक पर आउट हुए हैं। इस मामले में वह लिस्ट के तीसरे खिलाड़ी हैं। दुनिया के तीन खिलाड़ी ही इस अनचाहे रिकॉर्ड की लिस्ट में हैं। इससे पहले आशीष नेहरा और बांग्लादेश के इमरुल कायस इस लिस्ट में मौजूद थे। टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा डक के मामले में वे संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में तीन डक के साथ आशीष नेहरा टॉप पर हैं। अभिषेक के अलावा शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, गौतम गंभीर और विराट कोहली दो – दो बार डक पर आउट हुए हैं।
T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज़्यादा डक
3 – आशीष नेहरा (3)
2 – अभिषेक शर्मा (2)
2 – शिवम दुबे (10)
2 – रवींद्र जडेजा (14)
2 – गौतम गंभीर (20)
2 – विराट कोहली (33)
एक कैलेंडर साल में अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा डक बनाने के मामले में अभिषेक चार डक के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर संजू सैमसन हैं। साल 2024 में वे पांच बार डक पर आउट हुए थे।
एक कैलेंडर साल में अंतरराष्ट्रीय T20 में भारत के लिए सबसे ज़्यादा डक
5 – संजू सैमसन (2024)
4 – अभिषेक शर्मा (2026)*
3 – यूसुफ पठान (2009)
3 – रोहित शर्मा (2018)
3 – रोहित शर्मा (2022)
3 – विराट कोहली (2024)
3 – सूर्यकुमार यादव (2025)
अभिषेक की यह खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गई है, खासकर जब वे आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज थे। हालांकि, भारत ने मैच में शानदार वापसी की और पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने 34 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
Sports – Patrika | CMS


