भारत-पाक मैच में टीम इंडिया की जीत:हरदोई में क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया ‘जश्न-ए-आजादी’, आतिशबाजी और तिरंगा यात्रा

भारत-पाक मैच में टीम इंडिया की जीत:हरदोई में क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया ‘जश्न-ए-आजादी’, आतिशबाजी और तिरंगा यात्रा

हरदोई। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद हरदोई जिले में जश्न का माहौल बन गया। जैसे ही आखिरी गेंद पर भारत की जीत तय हुई, शहर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठा। जीत की खुशी में क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए। शहर के प्रमुख स्थानों—सिनेमा चौराहा, मुन्ने मियां चौराहा और नुमाइश चौराहा—पर बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग एकत्रित हुए। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की, जिससे आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और गले मिलकर खुशी साझा की। देखें, जश्न की 3 तस्वीरें… केवल मुख्य चौराहों तक ही उत्साह सीमित नहीं रहा, बल्कि जिले के विभिन्न मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी जीत का जश्न देखने को मिला। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर बाइक रैलियां निकालीं। ‘इंडिया-इंडिया’ के नारों के साथ शहर में जुलूस निकाले गए। कई स्थानों पर गुलाल उड़ाकर होली जैसा माहौल बनाया गया और ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग देर रात तक झूमते रहे। पड़ोसी देश के खिलाफ मिली इस जीत ने हरदोई वासियों को गर्व से भर दिया। देर रात तक चले उत्सव ने यह दर्शाया कि खेल के मैदान पर भारत की जीत शहरवासियों के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *