दोस्त की रिहाई के लिए 30 लाख की टप्पेबाजी की:लखनऊ में नौकरी छोड़ इंजीनियर बना टप्पेबाज, शौक में उड़ाए लाखों रुपए

दोस्त की रिहाई के लिए 30 लाख की टप्पेबाजी की:लखनऊ में नौकरी छोड़ इंजीनियर बना टप्पेबाज, शौक में उड़ाए लाखों रुपए

लखनऊ की मड़ियांव पुलिस ने 14 फरवरी, शनिवार की रात एटीएम बदलकर टप्पेबाजी करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों एटीएम बूथ के बाहर खड़े होकर बुजुर्ग और महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे। इनके पास 181 एटीएम कार्ड भी मिले। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनका एक दोस्त अयोध्या जेल में बंद है। उसे छुड़ाने के लिए 4 लाख रुपए की जरूरत थी, इसीलिए वे टप्पेबाजी कर रुपए जुटा रहे थे। दोनों ने चार लाख रुपए भी जमा कर लिए, लेकिन उनको टप्पेबाजी का चस्का लग गया। धीरे-धीरे उन्होंने 30 लाख रुपए जमा कर लिए, जिससे गाड़ियां और ज्वेलरी भी खरीदी। पहले सिलसिलेवार घटनाक्रम पढ़िए… एडीसीपी नार्थ रिषभ रुढ़वाल ने बताया- पुलिस को लंबे समय से एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने की शिकायत मिल रही थी। मामले के खुलासे के लिए टीम लगाई गई। 14 फरवरी, शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली जीएसआई ई-पॉवर हाउस चौराहा के पास स्थित एसबीआई एटीएम के पास दो संदिग्ध बिना नंबर प्लेट की बाइक से खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मधई का पुरवा सदर कोतवारी प्रतापगढ़ के रहने वाले शहबान (28) और लीलीपुर प्रतापगढ़ निवासी दिलशाद (26) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंक के 181 एटीएम कार्ड, चार फर्जी आधार कार्ड, एक मोबाइल, ठगी के रुपए से खरीदी गई बाइक मिली है। दोस्त को छुड़ाना मकसद था पुलिस पूछताछ में दिलशाद ने बताया- उनका साथी हिमांशु सिंह अयोध्या जेल में बंद है। वह भी उनके साथ मिलकर ठगी करता था। उसको छुड़वाने के लिए पैसे की जरूरत थी, इसलिए ठगी करके रुपए जुटा रहे थे। तीनों ने पारा इलाके में साथ मिलकर ठगी की थी। इसके कुछ दिन बाद हिमांशु को अयोध्या पुलिस ने पकड़ लिया था। हिमांशु ठगी में काफी एक्सपर्ट है, जिसकी वजह से उसको छुड़ाने के लिए पैसे इकठ्ठा कर रहे थे। हालांकि, ठगी के रुपयों से गाड़ी और जेवर खरीद लिए। उन्हें महंगे कपड़े और क्लबों में जाने का शौक है, जिसके चलते सारे पैसे उड़ा दिए। 30 लाख से ज्यादा की ठगी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 100 लोगों से ज्यादा लोगों से अब तक 30 लाख से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में घटना कर चुके हैं। अब तक 100 से ज्यादा लोगों के खाते से रुपए निकाल चुके हैं। ऐसे देते टप्पेबाजी को अंजाम एटीएम बूथ के पास खड़े होकर मदद के बहाने एटीएम बदलकर रुपए निकाल लेते थे। बुजुर्ग और महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे। पकड़ा गया आरोपी दिलशाद बीटेक पास है। डिग्री लेने के बाद नोएडा में प्राइवेट कंपनी में आईटी सेक्टर में नौकरी करता था। नौकरी छोड़कर अपने स्कूल के दोस्त शहबान और हिमांशु के साथ टप्पेबाजी करने लगा था। —————- संबंधित खबर भी पढ़िए… ATM बदलकर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार:बीटेक पास युवक स्कूल के दोस्त के साथ कर रहा था टप्पेबाजी, 181 एटीएम कार्ड बरामद लखनऊ की मड़ियांव पुलिस ने एटीएम बदलकर रुपए निकालने वाले गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में घूमकर घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से 181 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। अब तक 30 लाख से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। पूरी खबर पढ़ें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *