पिछले 10 साल का टूटा रिकॉर्ड-सबसे गर्म दिन इस साल:2017-2026 के बीच 15 फरवरी को सबसे अधिक तापमान इस साल , कल बूंदाबांदी की संभावना

पिछले 10 साल का टूटा रिकॉर्ड-सबसे गर्म दिन इस साल:2017-2026 के बीच 15 फरवरी को सबसे अधिक तापमान इस साल , कल बूंदाबांदी की संभावना

फरवरी के पहले पखवाड़े में ही दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। पिछले 10 सालों में इन दिनों सबसे अधिक गर्मी इन दिनों है। वर्ष 2017 से 2026 के बीच 15 फरवरी का तापमान देखें तो पता चलेगा कि इस डेट को इस समयावधि में सबसे अधिक तापमान इसी साल रहा है। स्थिति ये है कि दिन में धूप चुभने लगी है। सुबह भी धूप में बैठना मुश्किल हो रहा है। सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का अहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी की संभावना है। 17-18 फरवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। देखें 10 सालों में 15 फरवरी को तापमान की स्थिति… सोमवार को मौसम की स्थिति सोमवार सुबह से मौसम साफ रहा। हल्की हवा चल रही है लेकिन ठंड नहीं है। सुबह का तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहा। फरवरी में अब तक सबसे गर्म दिन 15 फरवरी ही रहा है। अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जोकि अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का अहसास रह गया है। अधिकांश लोगों ने अपनी जैकेट और स्वेटर फिर से अलमारी में रखना शुरू कर दिए हैं। देखें पिछले दिनों तापमान की स्थिति… पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिन में तेज धूप निकलेगी। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 16 फरवरी तक मौसम खुला रहेगा। इस बीच तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जिसकी वजह से ठंड का असर काफी कम होगा। 17 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 18 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *