गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के जत्था ने दी शबद-कीर्तन व गुरुवाणी की प्रस्तुति

गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के जत्था ने दी शबद-कीर्तन व गुरुवाणी की प्रस्तुति

भास्कर न्यूज | दशरंगपुर ग्राम दशरंगपुर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ईकाई ने ज्ञानपुर गांव में 7 दिवसीय शिविर का शनिवार को समापन किया। भक्ति और सर्वधर्म समभाव के अनोखे संगम के साथ शिविर का समापन हुआ। समापन दिवस पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी कवर्धा के सानिध्य में सर्वधर्म प्रार्थना और आराधना का आयोजन किया गया। साध- संगत, शबद-कीर्तन और गुरुवाणी के मधुर स्वरों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जत्था द्वारा प्रस्तुत भजन साधो मन का मान त्यागो.. और राम-राम-राम ऐसो प्रीत करो मन मेरे.. ने स्वयंसेवकों और ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छन्नूलाल साहू के नेतृत्व में एएलटी स्काउट मास्टर हेमधर साहू ने सर्वधर्म प्रार्थना कराई। संगीत में पारंगत इंदरजीत सिंह छाबड़ा, नरेंद्र सिंह सलूजा, भूपेंद्र सिंह चावला, बनप्रीत सिंह छाबड़ा और रज्जीकौर चावला ने शबद-कीर्तन और भजन प्रस्तुत किए। गणित व्याख्याता रज्जीकौर चावला के सौजन्य से साध- संगत को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेमेतरा-कबीरधाम जिला संगठक डॉ. केएस परिहार, प्राचार्य चंद्रप्रकाश जांगड़े, एसएमडीसी अध्यक्ष विजय चंद्राकर, ज्ञानपुर सरपंच पूर्णिमा डेहरे शामिल रहे। कार्यक्रम अधिकारी रवेन्द्र सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि सर्वधर्म प्रार्थना का उद्देश्य युवाओं को आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाना है। हेमधर साहू ने कहा कि सामूहिक प्रार्थना में समस्त प्राणियों के कल्याण की भावना निहित होती है। स्वयंसेवकों ने वाहे गुरुजी की खालसा वाहे गुरुजी की फतेह.. और जो बोले सो निहाल.. के जयघोष लगाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *