भिलाई | शिव मंदिर सड़क 67-68 के बीच सेक्टर 6, भिलाई में महाशिवरात्रि पर्व पर 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे से महाभंडारा का आयोजन किया गया है। बीते 34 वर्षों से यह आयोजन महाशिवरात्रि के अगले दिन किया जाता है, जहां मंदिर प्रांगण में ही आयोजन समिति एवं मोशन फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। रक्तदाताओं को हेलमेट भी बांटेंगे।


