मैत्री नगर हनुमान मंदिर में 60 बच्चों और शिक्षकों ने योग आसन प्रस्तुत किए

मैत्री नगर हनुमान मंदिर में 60 बच्चों और शिक्षकों ने योग आसन प्रस्तुत किए

भिलाई | योग साधना और सांस्कृतिक केंद्र, हनुमान मंदिर, मैत्री नगर भिलाई में परमहंस स्वामी निरंजनानंद का जन्मदिवस बाल योग दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें सेमिनेट स्कूल, शासकीय मिडिल स्कूल स्टेशन मरोदा, मिडिल स्कूल नेवई और विनायक स्कूल के लगभग 60 बच्चों, शिक्षकों ने शामिल होकर योगाभ्यास और मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर योग साधकों सहित मुख्य अतिथि जॉइंट डायरेक्टर एजुकेशन आरएल ठाकुर, समाजसेवी यूके दीक्षित सहित मैत्री नगर के अनेक गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में योगाचार्य भृगुनाथ सिंह ने योगकेंद्र की स्थापना और गतिविधिओं की जानकारी दी। स्वामी निरंजनानंद का जीवन परिचय दिया। अंत में राष्ट्र गीत और राष्ट्रगान गाया गया। बच्चों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में योग केंद्र के सभी सदस्यों ने सहयोग दिया। विशेष रूप से आरके गुप्ता, विपिन सिंह, आरएस शर्मा, किशोर बोरतवार, अजीत सिंह, जगदीश साहू, नगीना यादव, शांतनु देब, एसके दीक्षित, शंकर लाल सोनी, उमा आदि उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *