योग, उपवास और प्राकृतिक जीवनशैली से आजीवन स्वास्थ्य संभव: योग गुरु अग्रवाल

योग, उपवास और प्राकृतिक जीवनशैली से आजीवन स्वास्थ्य संभव: योग गुरु अग्रवाल

कम्युनिटी रिपोर्टर | दुर्ग रविवार को योग प्राकृतिक चिकित्सा एवं तनाव प्रबंधन विषय पर ज्येष्ठ नागरिक मंच, सीनियर सिटीजन फोरम, नेहरू नगर योग केन्द्र पर भोपाल से आए योग गुरु महेश अग्रवाल ने व्याख्यान और प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि शुभ चिंतन, उपवास, अच्छी नींद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं नियमित योगाभ्यास के साथ प्रेम, करुणा और त्याग की भावना अपनाकर व्यक्ति आजीवन स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने कहा कि पूजा-पाठ और धर्म-कर्म से जहां मानसिक शांति मिलती है, वहीं योगाभ्यास से स्वास्थ्य, ऊर्जा और समृद्धि प्राप्त होती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में पवित्रता और सात्त्विकता को स्थान देना चाहिए, तभी जीवन वास्तव में योगमय बन सकता है। कार्यक्रम के दौरान योग गुरु महेश ने योगासन एवं ध्यान के अभ्यास भी करवाए और बताया कि अधिकतर लोग क्षणिक सुख के पीछे भागते हैं, जबकि स्थायी आनंद और संतोष का मार्ग चेतना के विकास और ध्यान साधना में निहित है। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, भारतीय योग संस्थान के केंद्र प्रमुख सुरेश कुमार मिश्रा, सुनील कुमार मिश्रा, रामनिवास अग्रवाल, प्रदीप तिवारी, मुकुंद राव, विभा वर्मा, गीता तिवारी, वीणा गुप्ता आदि उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *