आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौडा के रहने वाले एक सिरफिरे नशेड़ी ने डायल 112 की नाक में दम कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौडा गांव का रहने वाला प्रदीप कुमार यादव पुत्र राम आधार यादव ने लगातार डायल 112 पर झूठी शिकायत और सूचना देता था। मामले की शिकायत मिलने के बाद जब डायल 112 और पुलिस की टीम मामले की छानबीन करने जाती तो मामला झूठा निकल रहा था। इस बात को लेकर डायल 112 और पुलिस टीम ने आरोपी को कई बार समझाया भी पर आरोपी अपनी आदतों से बाज नहीं आया। यही कारण है कि आरोपी की हरकतों से आजिज होकर झल्लाए सब इंस्पेक्टर ने लगातार झूठी शिकायत करने वाले प्रदीप यादव के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। नशेड़ी सिरफिरा पुलिस और डॉयल 112 को लगातार कर रहा था परेशान
शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाले नशेड़ी सिरफिरा ने डायल 112 पर 40 झूठी शिकायतें दी थी। जिसका रिकॉर्ड भी पुलिस के पास सुरक्षित है। इस मामले में आरोपी की हरकतों से परेशान बलरामपुर पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने शहर कोतवाली में लगातार झूठी शिकायत करने वाले कालर प्रदीप यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। सब इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी लगातार नशे की हालत में डायलॉग 112 पर झूठी और भ्रामक सूचनाओं के साथ धमकी देता रहता था ऐसे में आरोपी के विरुद्ध विधि करवाई किया जाना अति आवश्यक है। आरोपी प्रदीप यादव ने जिले के थाना सिधारी के पीआरबी 5328 के विरुद्ध पैसे लेने और धमकी देने के मामले में भी शिकायत किया था। जब मामले की जांच की गई तो यह पूरा मामला झूठा पाया गया। सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


