रविवार को गोरखनाथ मंदिर के गेट पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक और सुरक्षाकर्मी में हाथापाई होने लगी, यह देख श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुँचे और आरोपी युवक को काबू में लाये। पुलिस उसे पकड़ कर गोरखनाथ थाने लेकर पहुंची। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम राधेश्याम राजभर निवासी बलिया, थाना नगरा, क्षेत्र चंद्रभान दुबौली गांव बताया।
चेकिंग के दौरान हाथापाई, फोर्स ने काबू में लिया
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोरखनाथ मंदिर में रात करीब 8:30 बजे के करीब प्रेमचंद दक्षिणी गेट से अंदर जा रहा था। तभी गेट पर पुलिस ने उसकी चेकिंग की। इस दौरान वह पुलिस से उलझ गए। हाथापाई की नौबत आ गई। किसी तरह पुलिस ने उसको काबू में किया। इसके बाद उसे गोरखनाथ थाने लेकर गई।
SP मंदिर (सुरक्षा) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ में पता चला है कि उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया। इस वजह से वह पुलिस से काफी नाराज रहता है। वह मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से ही पुलिस से अभद्रता किया है।
गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा की समीक्षा
इस घटना के बाद गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा एक बार फिर अधिकारियों ने रिव्यू की है, साथ ही सुरक्षाकर्मियों से ड्यूटी के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतने का निर्देश दिये हैं। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही रहे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रुद्राभिषेक कर लोक कल्याण की कामना किये। पर्व को देखते हुए मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।


