‘सरकार प्रदेश में यूनानी मेडिकल कॉलेज-डिस्पेंसरी खोलेगी’:मंत्री दानिश आजाद बोले- नवाचार से इलाज पर फोकस, यूनानी डॉक्टर्स के सम्मेलन में जुटे दिग्गज

प्रदेश में यूनानी चिकित्सा का दायरा बढ़ेगा। सरकार प्रदेश में यूनानी मेडिकल कॉलेज और डिस्पेंसरी खुलेगी। यूनानी चिकित्सा पद्धति में हो रहे नवाचार अब गंभीर और लाइलाज बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत का माध्यम बन रहे हैं। ये बातें रविवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कन्वेंशन सेंटर में आयोजित नेशनल यूनानी डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सम्मेलन में कहीं। प्रसिद्ध चिकित्स स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेवी हकीम अजमल खान के जन्मदिवस पर यूनानी दिवस समारोह पर वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। एकीकृत केयर बेहतर बनाने के लिये यूनानी चिकित्सा में नई पहल विषय पर सम्मेलन में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि यूनानी विधा आम जनमानस में लोकप्रिय भारतीय चिकित्सा पद्धति है। ये एक प्राकृतिक एवं कारगर पद्धति है।आयोजक सचिव डॉ. नाजिर अब्बास,यूनानी सेवाओं के निदेशक प्रो. जमाल अख्तर ने यूनानी चिकित्सा की उपयोगिता बतायी। IV फ्लूइड थेरेपी का भी होगा प्रयोग डॉ. एस मुईद ने प्रदेश और केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन में बरेली में नव निर्मित यूनानी कॉलेज का नामकरण हकीम अजमल खान के नाम पर किए जाने, यूनानी चिकित्सकों द्वारा आकस्मिक एवं शल्य चिकित्सा में आईवी फ्लूइड थेरेपी के प्रयोग का अधिकार दिए जाने, यूनानी चिकित्सकों के पांच वर्षीय पंजीकरण और खाली पद भरने और यूनानी एम्स खोलने की मांग रखी। केरल के यूनानी चिकित्सक डॉ. केटी अजमल ने हकीम अजमल खान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हकीम साहब ने हमें सिखाया कि यूनानी सिर्फ एक चिकित्सा पद्धति ही नहीं बल्कि ज्ञान, विज्ञान और मरीज के प्रति सहानुभूति का संदेश है। केजीएमयू के मेडिसिन विभाग के डॉ. कौसर उस्मान, एनयूडीडब्लूए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस मुईद अहमद ने विचार साझा किये। लोहिया संस्थान के डॉ. सत्यवती देसवाल ने सटीक रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी,पुणे के यूनानी चिकित्सक डॉ. मस्तान अकबर शेख ने एकीकृत ऑन्कोलॉजी में यूनानी चिकित्सा पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि इलाज में आधुनिक चिकित्सा के साथ यूनानी चिकित्सा के संयोजन से मरीज को बड़ी राहत मिलती है। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विभोर महेंद्रू ने कहा कि अब कैंसर या ट्यूमर की गांठ की मॉलिक्युलर या जेनेटिक संरचना के मुताबिक कैंसर की टारगेटेड थेरेपी और इम्यूनोथेरेपी बहुत कारगर है। भविष्य में कैंसर के इलाज में आधुनिक चिकित्सा एवं यूनानी चिकित्सा के समन्वय पर बल देते हुए मिलकर रिसर्च करने की आवश्यकता बताई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *