राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिले भर में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 फरवरी को शहर के टीवी सेंटर स्थित विशाल मैदान में महानंदा उपनगर द्वारा एक विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। जिला व्यवस्था प्रमुख जितेंद्र मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ संघ पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, बुद्धिजीवी और आमजन शामिल हुए। सह जिला संघ चालक गोविंद शर्मा, समाजसेवी दयानंद भगत, उमेश शाह, धर्मदेव महाराज, दीनानाथ पाठक, अवधेश कुमार, महावीर जी, अधिवक्ता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह और स्वामी विवेकानंद स्कूल के मुख्य प्रशासक बालाजी मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने महापुरुषों के जीवन चरित्र पर भाषण दिए और गायत्री मंत्र उच्चारण, हनुमान चालीसा तथा मातृ वंदना जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त, लोक नृत्य कजरी, महाभारत से जुड़े प्रसंगों का मंचन और नारी सशक्तिकरण से संबंधित कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। अदिति, सागर शिवम, तृषा कुमारी, स्मृति ईरानी, नेहा, ईशानी प्रिया, अजय कुमार मल्लिक, शौर्य शर्मा और आशीष कुमार जैसे कलाकारों की प्रस्तुति सराहनीय रही। इसरार उल अख्तर द्वारा गाए गए देशभक्ति गीत ‘सारे जहां से अच्छा’ को दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्य वक्ता के रूप में सह जिला संघ चालक गोविंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके कार्यकर्ताओं ने दशकों तक परिश्रम किया है। उन्होंने जोर दिया कि वर्षों की कठिन साधना और तपस्या के बाद आज देश अपने गौरवशाली अतीत की पुनरावृति करने की दिशा में अग्रसर है। 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद फिर से राम मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ है जो कि हमारे गौरव और सम्मान का प्रतीक है। कार्यक्रम में अपने संबोधन में विभाग संघ चालक जगदीश शाह ने कहा कि देश की एकता और संप्रभुता के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले कार्यकर्ताओं के निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दशकों से लगा हुआ है। संघ ने 100 वर्षों में देश की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुमन कुमार झा, सत्यदेव ठाकुर, दिनेश झा, संजय विद्यार्थी, राजेंद्र विश्वास, राजेंद्र ठाकुर, फुलेश्वर यादव, रविकांत आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही कार्यक्रम का मंच संचालन रंजीता सिंह ने कुशलतापूर्वक किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिले भर में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 फरवरी को शहर के टीवी सेंटर स्थित विशाल मैदान में महानंदा उपनगर द्वारा एक विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। जिला व्यवस्था प्रमुख जितेंद्र मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ संघ पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, बुद्धिजीवी और आमजन शामिल हुए। सह जिला संघ चालक गोविंद शर्मा, समाजसेवी दयानंद भगत, उमेश शाह, धर्मदेव महाराज, दीनानाथ पाठक, अवधेश कुमार, महावीर जी, अधिवक्ता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह और स्वामी विवेकानंद स्कूल के मुख्य प्रशासक बालाजी मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने महापुरुषों के जीवन चरित्र पर भाषण दिए और गायत्री मंत्र उच्चारण, हनुमान चालीसा तथा मातृ वंदना जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त, लोक नृत्य कजरी, महाभारत से जुड़े प्रसंगों का मंचन और नारी सशक्तिकरण से संबंधित कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। अदिति, सागर शिवम, तृषा कुमारी, स्मृति ईरानी, नेहा, ईशानी प्रिया, अजय कुमार मल्लिक, शौर्य शर्मा और आशीष कुमार जैसे कलाकारों की प्रस्तुति सराहनीय रही। इसरार उल अख्तर द्वारा गाए गए देशभक्ति गीत ‘सारे जहां से अच्छा’ को दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्य वक्ता के रूप में सह जिला संघ चालक गोविंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके कार्यकर्ताओं ने दशकों तक परिश्रम किया है। उन्होंने जोर दिया कि वर्षों की कठिन साधना और तपस्या के बाद आज देश अपने गौरवशाली अतीत की पुनरावृति करने की दिशा में अग्रसर है। 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद फिर से राम मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ है जो कि हमारे गौरव और सम्मान का प्रतीक है। कार्यक्रम में अपने संबोधन में विभाग संघ चालक जगदीश शाह ने कहा कि देश की एकता और संप्रभुता के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले कार्यकर्ताओं के निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दशकों से लगा हुआ है। संघ ने 100 वर्षों में देश की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुमन कुमार झा, सत्यदेव ठाकुर, दिनेश झा, संजय विद्यार्थी, राजेंद्र विश्वास, राजेंद्र ठाकुर, फुलेश्वर यादव, रविकांत आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही कार्यक्रम का मंच संचालन रंजीता सिंह ने कुशलतापूर्वक किया।


