रायबरेली में युवती ने फांसी लगाई:संदिग्ध परिस्थितियों में हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली में युवती ने फांसी लगाई:संदिग्ध परिस्थितियों में हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली जिले के परशदेपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 शुक्लाना में रविवार शाम एक 22 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान बब्लू की पुत्री सोनम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन युवती को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परशदेपुर चौकी प्रभारी सुभाष यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *