गोरखपुर में युवक की गोली मारकर हत्या:घर से बुलाकर ले गए दोस्त, झगड़े के बाद मारा, रोड जाम कर भीड़ ने किया हंगामा

गोरखपुर में युवक की गोली मारकर हत्या:घर से बुलाकर ले गए दोस्त, झगड़े के बाद मारा, रोड जाम कर भीड़ ने किया हंगामा

गोरखपुर के चिलुआताल के तेनुहिया गांव में रविवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान अरुण निषाद (22) के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने वाले मृतक के ही दोस्त बताए जा रहे हैं। हमलावरों ने युवक को पहले घर से बुलाया और किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मैदान में ले जाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अरुण जमीन पर गिर गया। घायल हालत में उसको मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर के बाद गुस्साए लोगों ने मेडिकल कालेज पुलिस चौकी के सामने गोरखपुर-महराजगंज रोड जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक जाम रहा, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर पुलिस ने समझाबुझा कर रास्ता खाली कराया। मृतक के पिता की तहरीर पर दो नामजद सहित आठ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। घटना की सूचना के बाद एसएसपी ने गांव और फिर मेडिकल कालेज पहुंच कर पूरी जानकारी ली। एसएसपी डॉ. कौश्तुभ ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। पेंट पालिश का काम करता था अरुण चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुहिया निवासी भोला निषाद का बेटा अरुण पेंट पालिश का काम करता था। पिता भोला निषाद ने चिलुआताल थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की शाम करीब चार बजे विशाल नामक युवक मेरे घर आया और मेरे बेटे अरुण निषाद को बुलाकर ले गया। पुरानी रंजिश को लेकर विशाल ने अपने दोस्तों देवेन्द्र व पांच-छह अन्य के युवकों साथ मिलकर अरुण की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के लिए कुछ लोगों को देर रात तक हिरासत में लिया है। दो भाइयों में बड़ा था अरुण
अरुण निषाद दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई तरुण है, अरुण पेंट पालिश का काम करता था। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने हत्या की रंजिश की जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसी टीवी फुटेज की मदद से हत्यारोपितों की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *