जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा-दादी पर किया अटैक:अस्पताल में कराया भर्ती, सिकंदरा थाना क्षेत्र में हुई घटना; पुलिस जांच में जुटी

जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा-दादी पर किया अटैक:अस्पताल में कराया भर्ती, सिकंदरा थाना क्षेत्र में हुई घटना; पुलिस जांच में जुटी

जमुई के महादेव सिमरिया में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार के भीतर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक भतीजे ने अपने चाचा और दादी पर तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों की पहचान 38 वर्षीय डब्लू सिंह उर्फ चपड़ा और उनकी 55 वर्षीय मां कांति देवी के रूप में की गई है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, जमुई में भर्ती कराया गया है। डब्लू सिंह ने बताया कि पुश्तैनी जमीन में उनका भी हिस्सा है, लेकिन उनके भतीजे गणेश सिंह हिस्सा देने से इनकार करते हैं। विरोध करने पर गणेश सिंह अक्सर मारपीट करते हैं। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2022 में भी इसी विवाद को लेकर हमला हुआ था। तब गणेश सिंह ने कोर्ट में शपथ पत्र देकर दोबारा ऐसी घटना न करने का आश्वासन दिया था। तेजधार हथियार से किया हमला आरोप है कि रविवार दोपहर को यह विवाद फिर बढ़ गया। इसके बाद भतीजे ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे चाचा और दादी दोनों घायल हो गए। इस घटना को लेकर सिकंदरा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जमुई के महादेव सिमरिया में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार के भीतर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक भतीजे ने अपने चाचा और दादी पर तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों की पहचान 38 वर्षीय डब्लू सिंह उर्फ चपड़ा और उनकी 55 वर्षीय मां कांति देवी के रूप में की गई है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, जमुई में भर्ती कराया गया है। डब्लू सिंह ने बताया कि पुश्तैनी जमीन में उनका भी हिस्सा है, लेकिन उनके भतीजे गणेश सिंह हिस्सा देने से इनकार करते हैं। विरोध करने पर गणेश सिंह अक्सर मारपीट करते हैं। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2022 में भी इसी विवाद को लेकर हमला हुआ था। तब गणेश सिंह ने कोर्ट में शपथ पत्र देकर दोबारा ऐसी घटना न करने का आश्वासन दिया था। तेजधार हथियार से किया हमला आरोप है कि रविवार दोपहर को यह विवाद फिर बढ़ गया। इसके बाद भतीजे ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे चाचा और दादी दोनों घायल हो गए। इस घटना को लेकर सिकंदरा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *