गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय किसान लालदेव सहनी की मौत हो गई। राजवाही गांव के समीप जादोपुर-बेतिया मुख्य पथ पर एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही वार्ड नंबर 12 निवासी स्व. कन्हैया सहनी के बेटे लालदेव सहनी के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई जब वह अपनी खेत से गन्ने की कटाई करवाकर हरखुआ चीनी मिल में गिराने के बाद घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे,परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल लालदेव सहनी के बेटे शंभू सहनी ने बताया कि गन्ना मिल में गन्ना देने के बाद ट्रैक्टर चालक के साथ ट्रॉली पर सवार होकर वे घर लौट रहे थे। राजवाही गांव के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से लालदेव सहनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिवार को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल लालदेव सहनी को मॉडल सदर अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल न ले जाकर सीवान ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय किसान लालदेव सहनी की मौत हो गई। राजवाही गांव के समीप जादोपुर-बेतिया मुख्य पथ पर एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही वार्ड नंबर 12 निवासी स्व. कन्हैया सहनी के बेटे लालदेव सहनी के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई जब वह अपनी खेत से गन्ने की कटाई करवाकर हरखुआ चीनी मिल में गिराने के बाद घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे,परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल लालदेव सहनी के बेटे शंभू सहनी ने बताया कि गन्ना मिल में गन्ना देने के बाद ट्रैक्टर चालक के साथ ट्रॉली पर सवार होकर वे घर लौट रहे थे। राजवाही गांव के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से लालदेव सहनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिवार को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल लालदेव सहनी को मॉडल सदर अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल न ले जाकर सीवान ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


