RTE Admission 2026: 16 फरवरी से खुल जाएगा पोर्टल, दुर्ग में 1,364 सीटों पर दाखिला

RTE Admission 2026: 16 फरवरी से खुल जाएगा पोर्टल, दुर्ग में 1,364 सीटों पर दाखिला

RTE Admission 2026 chhattisgarh: शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दुर्ग जिले में पहली कक्षा की 1,364 सीटों पर इस वर्ष प्रवेश दिए जाएंगे। जिले के 513 निजी स्कूल प्रक्रिया में शामिल हैं, लेकिन 228 स्कूलों में एक भी सीट उपलब्ध नहीं है। नर्सरी स्तर समाप्त कर सीधे कक्षा पहली में प्रवेश व्यवस्था लागू होने से सीटों में करीब 65 प्रतिशत की कमी आई है। पहले 524 स्कूलों में 4,267 सीटें थीं, जो इस वर्ष घटकर 1,364 रह गई हैं।

शिक्षा विभाग के अनुसार सीट निर्धारण यू-डायस में दर्ज छात्र संख्या के आधार पर हुआ है। पहले नर्सरी-केजी स्तर पर प्रवेश होता था, पर अब सीधे पहली में प्रवेश दिए जाने से कई स्कूलों में प्रमोटेड विद्यार्थियों से सीटें भर चुकी हैं।

RTE Admission 2026: 228 स्कूलों में शून्य प्रवेश

जिले के 228 स्कूलों में पहली कक्षा में कोई सीट नहीं है, जबकि 224 स्कूलों में केवल 1 से 5 सीटें उपलब्ध हैं। सीमित सीटों के कारण चयन की संभावना कम रहेगी। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से निर्धारित समयसीमा में आवेदन कर दस्तावेज पूर्ण रखने की अपील की है।

प्रथम चरण
पंजीयन 16 फरवरी-31 मार्च
सत्यापन समानांतर
लॉटरी 13-17 अप्रैल
प्रवेश 1-30 मई

द्वितीय चरण
पंजीयन 1-11 जुलाई
सत्यापन साथ-साथ
लॉटरी 27-31 जुलाई
प्रवेश 3-17 अगस्त

इनमें रहेगी मारामारी

करीब 26 स्कूल ऐसे हैं जहां 10 या अधिक सीटें हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा तीव्र होने की संभावना है। प्रमुख स्कूलों में

केपीएस पुलगांव 11 सीटें
केपीएस नेहरू नगर 34 सीटें
डीपीएम दुर्ग 35 सीटें
शारदा विद्यालय 20 सीटें
शकुंतला विद्यालय 18 सीटें
डीएवी हडको 31 सीटें
डीपीएम रिसाली 1 सीट
डीएवी नंदिनी 5 सीटें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *