महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात:भागलपुर में ‘हर-हर महादेव’ के लगे जयकारे; आकर्षक झलकियां प्रदर्शित की

महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात:भागलपुर में ‘हर-हर महादेव’ के लगे जयकारे; आकर्षक झलकियां प्रदर्शित की

भागलपुर के नाथनगर प्रखंड की रत्तिपुर बैरिया पंचायत में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से आयोजित इस शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। दूसरी ओर अजगैविनाथ मंदिर से महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात झांकी निकाली गई है। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से शोभा यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर सुख-समृद्धि की कामना की। युवाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह दिखा, जो शिव भजनों पर झूमते नजर आए। भक्तों के लिए पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था पूरे यात्रा मार्ग में भक्तों के लिए पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी को असुविधा न हो। मंदिर परिसर में भी शिव भजनों और धार्मिक नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करता है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है। मंदिर समिति के अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विशेष मेले का आयोजन किया गया है। रविवार रात भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें झांकियां और आकर्षक सजावट मुख्य आकर्षण होंगी। दो दिवसीय नाटक का मंचन होगा इसके अलावा, सोमवार रात 9 बजे से स्थानीय कलाकारों की ओर से दो दिवसीय नाटक का मंचन किया जाएगा, जिसमें धार्मिक और सामाजिक संदेश प्रस्तुत किए जाएंगे। इस आयोजन को लेकर पूरे बैरिया गांव में उत्सव का माहौल है। सुरक्षा और सुविधा के लिए स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है, और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर है। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे आयोजन गांव की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक परंपराओं से जोड़ने में सहायक होते हैं। शिव बारात झांकी निकाली दूसरी ओर सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ मंदिर से महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात झांकी निकाली गई। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे सुल्तानगंज क्षेत्र में “हर हर महादेव” के जयघोष सुनाई दिए।

झांकी का नेतृत्व अजगैविनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने किया। इसमें सैकड़ों झांकियां, ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे शामिल थे। भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और नंदी सहित कई पौराणिक पात्रों की आकर्षक झलकियां प्रदर्शित की गईं। इन्हें देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीएसपी नवनीत कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। शिव बारात के शांतिपूर्ण समापन के लिए पूरे मार्ग पर जगह-जगह पुलिस तैनात की गई थी।

इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता रामचंद्र चौधरी और उनकी पत्नी दया देवी ने महंत प्रेमानंद गिरी, डीएसपी नवनीत कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार का बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने शिव बारात में शामिल श्रद्धालुओं को हलुआ का प्रसाद और नींबू का शरबत भी वितरित किया।

चौधरी चिकेन सेंटर और हरिओम फर्नीचर सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने भी जगह-जगह प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुबोध राय, पूर्व विधायक फणींद्र चौधरी, राजद नेता नटबिहारी मंडल, विवेकानंद यादव, दिवाकर मंडल, मो. मुंजुर, मो. मेराज, कैलाश यादव, शिशिर कुमार सिंह और भाजपा नेता विकास कुमार कर्ण सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। भागलपुर के नाथनगर प्रखंड की रत्तिपुर बैरिया पंचायत में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से आयोजित इस शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। दूसरी ओर अजगैविनाथ मंदिर से महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात झांकी निकाली गई है। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से शोभा यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर सुख-समृद्धि की कामना की। युवाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह दिखा, जो शिव भजनों पर झूमते नजर आए। भक्तों के लिए पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था पूरे यात्रा मार्ग में भक्तों के लिए पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी को असुविधा न हो। मंदिर परिसर में भी शिव भजनों और धार्मिक नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करता है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है। मंदिर समिति के अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विशेष मेले का आयोजन किया गया है। रविवार रात भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें झांकियां और आकर्षक सजावट मुख्य आकर्षण होंगी। दो दिवसीय नाटक का मंचन होगा इसके अलावा, सोमवार रात 9 बजे से स्थानीय कलाकारों की ओर से दो दिवसीय नाटक का मंचन किया जाएगा, जिसमें धार्मिक और सामाजिक संदेश प्रस्तुत किए जाएंगे। इस आयोजन को लेकर पूरे बैरिया गांव में उत्सव का माहौल है। सुरक्षा और सुविधा के लिए स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है, और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर है। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे आयोजन गांव की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक परंपराओं से जोड़ने में सहायक होते हैं। शिव बारात झांकी निकाली दूसरी ओर सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ मंदिर से महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात झांकी निकाली गई। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे सुल्तानगंज क्षेत्र में “हर हर महादेव” के जयघोष सुनाई दिए।

झांकी का नेतृत्व अजगैविनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने किया। इसमें सैकड़ों झांकियां, ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे शामिल थे। भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और नंदी सहित कई पौराणिक पात्रों की आकर्षक झलकियां प्रदर्शित की गईं। इन्हें देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीएसपी नवनीत कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। शिव बारात के शांतिपूर्ण समापन के लिए पूरे मार्ग पर जगह-जगह पुलिस तैनात की गई थी।

इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता रामचंद्र चौधरी और उनकी पत्नी दया देवी ने महंत प्रेमानंद गिरी, डीएसपी नवनीत कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार का बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने शिव बारात में शामिल श्रद्धालुओं को हलुआ का प्रसाद और नींबू का शरबत भी वितरित किया।

चौधरी चिकेन सेंटर और हरिओम फर्नीचर सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने भी जगह-जगह प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुबोध राय, पूर्व विधायक फणींद्र चौधरी, राजद नेता नटबिहारी मंडल, विवेकानंद यादव, दिवाकर मंडल, मो. मुंजुर, मो. मेराज, कैलाश यादव, शिशिर कुमार सिंह और भाजपा नेता विकास कुमार कर्ण सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *