शेखपुरा के प्रमुख नेता जितेंद्रनाथ अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने रविवार को शहर के दल्लू चौक स्थित एक निजी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। जितेंद्रनाथ 17 फरवरी को पटना के सदाकत आश्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। जितेंद्रनाथ ने उपेंद्र कुशवाहा की परिवारवाद नीति से क्षुब्ध होकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ रालोमो के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार सहित कई प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं ने भी पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने बताया कि उनके साथ वर्षों से राजनीतिक रूप से काम कर रहे कार्यकर्ता साथी, प्रखंड स्तर के नेता और नगर के प्रमुख नेता भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। शेखपुरा में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी
जितेंद्रनाथ ने देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और नौकरियों में कटौती को कांग्रेस में शामिल होने का मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि देश संकट में है और एनडीए सरकार लोगों को ठग रही है, जिससे छात्र, नौजवान, महिला और किसानों की स्थिति गंभीर है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और सदस्यता अभियान चलाने की बात कही। जितेंद्रनाथ की इस घोषणा के बाद शेखपुरा में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक समय कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले शेखपुरा में उनके शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शेखपुरा के प्रमुख नेता जितेंद्रनाथ अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने रविवार को शहर के दल्लू चौक स्थित एक निजी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। जितेंद्रनाथ 17 फरवरी को पटना के सदाकत आश्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। जितेंद्रनाथ ने उपेंद्र कुशवाहा की परिवारवाद नीति से क्षुब्ध होकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ रालोमो के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार सहित कई प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं ने भी पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने बताया कि उनके साथ वर्षों से राजनीतिक रूप से काम कर रहे कार्यकर्ता साथी, प्रखंड स्तर के नेता और नगर के प्रमुख नेता भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। शेखपुरा में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी
जितेंद्रनाथ ने देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और नौकरियों में कटौती को कांग्रेस में शामिल होने का मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि देश संकट में है और एनडीए सरकार लोगों को ठग रही है, जिससे छात्र, नौजवान, महिला और किसानों की स्थिति गंभीर है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और सदस्यता अभियान चलाने की बात कही। जितेंद्रनाथ की इस घोषणा के बाद शेखपुरा में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक समय कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले शेखपुरा में उनके शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


