भतीजी की शादी में आए आरोपी को पुलिस ने दबोचा:आर्म्स एक्ट का फरार अरेस्ट, 2010 के मामले में वांछित; दिल्ली में छिपा था

भतीजी की शादी में आए आरोपी को पुलिस ने दबोचा:आर्म्स एक्ट का फरार अरेस्ट, 2010 के मामले में वांछित; दिल्ली में छिपा था

शेखपुरा। सिरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भदौस गांव में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी छोटे सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सहदेव सिंह का पुत्र बताया गया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने बताया कि छोटे सिंह वर्ष 2010 में हुई एक घटना के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत वांछित था। वह इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी दिल्ली में छिपा हुआ था। वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से अपने घर भदौस आया था। पुलिस को उसके घर आने की भनक लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी का नेतृत्व पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी छोटे सिंह को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा। सिरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भदौस गांव में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी छोटे सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सहदेव सिंह का पुत्र बताया गया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने बताया कि छोटे सिंह वर्ष 2010 में हुई एक घटना के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत वांछित था। वह इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी दिल्ली में छिपा हुआ था। वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से अपने घर भदौस आया था। पुलिस को उसके घर आने की भनक लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी का नेतृत्व पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी छोटे सिंह को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *