चीन ने दो देशों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। नई घोषणा से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तकलीफ पहुंच सकती है। दरअसल, चीन ने ब्रिटेन और कनाडा के लोगों के लिए अपने वीजा के नियमों में बड़ा बदलाव किया है।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि बॉर्डर पार यात्रा को और आसान बनाने के लिए 17 फरवरी से कनाडा और ब्रिटेन के आम पासपोर्ट होल्डर्स के लिए अपनी वीजा फ्री नीति बढ़ाने का फैसला किया है।
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देशों के आम पासपोर्ट होल्डर्स को बिजनेस, टूरिज्म, परिवार/दोस्तों से मिलने, एक्सचेंज और ट्रांजिट के मकसद से चीन में आने और 30 दिनों तक रहने के लिए वीजा से छूट दी जा सकती है।
क्यों चिढ़ जाएंगे ट्रंप?
विदेश मंत्रालय ने आगे बताया कि यह नीति 31 दिसंबर, 2026 तक लागू रहेगी। बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की ट्रंप से गहरी दोस्ती है। चीन ने इस बड़ी घोषणा से ब्रिटेन को अपने करीब लाने की कोशिश की है। जिससे ट्रंप को झटका लग सकता है।
वहीं, कनाडा को ट्रंप कई बार चीन से दूरी बनाकर रहने की हिदायत दे चुके हैं। वह खुलकर कह चुके हैं कि अगर कनाडा चीन के साथ कोई भी समझौता करता है तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस बीच, कनाडा के लिए चीन की यह घोषणा ट्रंप को एक्शन लेने पर मजबूर कर सकती है।


