सहरसा में 33KV जर्जर तार बदले जाएंगे:17 से 25 फरवरी तक सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक पावर कट रहेगा

सहरसा में 33KV जर्जर तार बदले जाएंगे:17 से 25 फरवरी तक सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक पावर कट रहेगा

सहरसा में विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से बिजली विभाग ने व्यापक अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिले के नौहट्टा, सौर बाजार और पतरघट स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में पुराने और जर्जर तारों को बदलकर नए तार लगाए जाएंगे। कई स्थानों पर नए पोल भी स्थापित किए जाएंगे ताकि बरसात और गर्मी में होने वाली बार-बार की ब्रेकडाउन समस्या दूर हो सके। 17 से 25 फरवरी तक नौहट्टा उपकेंद्र में लगेगा नया तार कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि नौहट्टा उपकेंद्र के अंतर्गत बचे हुए पुराने 33 केवी तारों को पूरे रूप से बदला जाएगा। यह काम 17 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान हर दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अभियंता ने बताया कि नौहट्टा और सौर बाजार क्षेत्रों में विशेष रूप से बरसात के समय ब्रेकडाउन की शिकायतें अधिक आती हैं। नए तार लगाए जाने से इस समस्या में काफी सुधार होगा और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। सौर बाजार में उल्फ कंडक्टर लगाया जाएगा सौर बाजार उपकेंद्र में 33 केवी डॉग कंडक्टर को हटाकर नया उल्फ कंडक्टर स्थापित किया जाएगा। साथ ही ग्रीष्मकालीन मेंटेनेंस का कार्य भी इसी अवधि में किया जाएगा। इस कारण 17 से 19 फरवरी तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान पतरघट उपकेंद्र से जुड़ी आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से की अपील बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में होने वाली बिजली कटौती को देखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग का दावा है कि इन मरम्मत कार्यों के पूरा होने के बाद पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू, सुरक्षित और निर्बाध हो जाएगी। सहरसा में विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से बिजली विभाग ने व्यापक अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिले के नौहट्टा, सौर बाजार और पतरघट स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में पुराने और जर्जर तारों को बदलकर नए तार लगाए जाएंगे। कई स्थानों पर नए पोल भी स्थापित किए जाएंगे ताकि बरसात और गर्मी में होने वाली बार-बार की ब्रेकडाउन समस्या दूर हो सके। 17 से 25 फरवरी तक नौहट्टा उपकेंद्र में लगेगा नया तार कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि नौहट्टा उपकेंद्र के अंतर्गत बचे हुए पुराने 33 केवी तारों को पूरे रूप से बदला जाएगा। यह काम 17 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान हर दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अभियंता ने बताया कि नौहट्टा और सौर बाजार क्षेत्रों में विशेष रूप से बरसात के समय ब्रेकडाउन की शिकायतें अधिक आती हैं। नए तार लगाए जाने से इस समस्या में काफी सुधार होगा और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। सौर बाजार में उल्फ कंडक्टर लगाया जाएगा सौर बाजार उपकेंद्र में 33 केवी डॉग कंडक्टर को हटाकर नया उल्फ कंडक्टर स्थापित किया जाएगा। साथ ही ग्रीष्मकालीन मेंटेनेंस का कार्य भी इसी अवधि में किया जाएगा। इस कारण 17 से 19 फरवरी तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान पतरघट उपकेंद्र से जुड़ी आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से की अपील बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में होने वाली बिजली कटौती को देखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग का दावा है कि इन मरम्मत कार्यों के पूरा होने के बाद पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू, सुरक्षित और निर्बाध हो जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *