सुपौल में 5 लाख की चोरी, ग्रिल तोड़कर घुसे चोर:परिवार के सदस्य गए थे बाहर, घर में थीं बुजुर्ग महिला-नातिनी; जांच जारी

सुपौल में 5 लाख की चोरी, ग्रिल तोड़कर घुसे चोर:परिवार के सदस्य गए थे बाहर, घर में थीं बुजुर्ग महिला-नातिनी; जांच जारी

सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर वार्ड संख्या 11 में रविवार को एक घर में चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने गृहस्वामी सूर्यनारायण साह के घर को निशाना बनाते हुए जेवरात, नकदी और कीमती सामान समेत करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। गृहस्वामी काम से घर से बाहर गए हुए थे प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूर्यनारायण साह किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। देर रात घर में केवल एक बुजुर्ग महिला अपनी नातिनी के साथ मौजूद थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर की खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर जेवरात, नकदी, कपड़े समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह नींद खुली तो परिजनों को हुई जानकारी सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां खुली थीं और कीमती वस्तुएं गायब थीं। यह देख परिवार के होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना पिपरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस,पूछताछ जारी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संभावित संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में पिपरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है। सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर वार्ड संख्या 11 में रविवार को एक घर में चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने गृहस्वामी सूर्यनारायण साह के घर को निशाना बनाते हुए जेवरात, नकदी और कीमती सामान समेत करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। गृहस्वामी काम से घर से बाहर गए हुए थे प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूर्यनारायण साह किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। देर रात घर में केवल एक बुजुर्ग महिला अपनी नातिनी के साथ मौजूद थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर की खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर जेवरात, नकदी, कपड़े समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह नींद खुली तो परिजनों को हुई जानकारी सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां खुली थीं और कीमती वस्तुएं गायब थीं। यह देख परिवार के होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना पिपरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस,पूछताछ जारी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संभावित संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में पिपरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *