कुरुक्षेत्र में काम पर निकला पेंटर लापता:भाखड़ा नहर किनारे पड़े मिले कपड़े, नहर में गिरने की आशंका, पहरा लगाकर बैठे घरवाले

कुरुक्षेत्र में काम पर निकला पेंटर लापता:भाखड़ा नहर किनारे पड़े मिले कपड़े, नहर में गिरने की आशंका, पहरा लगाकर बैठे घरवाले

कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद में युवक अचानक लापता हो गया। युवक सुबह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था। करीब 2 घंटे बाद उसके कपड़े नरवाना ब्रांच नहर (भाखड़ा) के किनारे पर पड़े मिले। उसके पिता ने मौके पर पहुंच कर कपड़ों की पहचान कर दी। इस्माइलाबाद पुलिस को राजकुमार निवासी डल्ला माजरा ने बताया कि उसका 26 साल का बेटा विजय कुमार पेंट करने का काम करता है। कल यानी 14 फरवरी 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे विजय घर से काम करने के लिए निकला था। लेकिन सुबह 10 बजे के आसपास उसके पास एक फोन आया। कॉलर ने दावा किया कि विजय के कपड़े नहर पर पड़े हैं। नहर में गिरने की आशंका वह तुरंत मौके पर पहुंचा और कपड़ों की पहचान की। लेकिन विजय का कुछ पता नहीं चला। उनको विजय के नहर में गिरने की आशंका है। आशंका के चलते गोताखोरों को सूचना दी गई। कल आसपास के गोताखोरों ने नहर में विजय की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया था। पुलिस कर रही विजय की तलाश उधर, पुलिस ने विजय की गुमशुदगी दर्ज कर ली। पुलिस विजय की तलाश कर रही है। विजय के घरवाले नहर पर पहरा लगाकर बैठे हैं। गोताखोर नहर में विजय की तलाश कर रहे हैं। हालांकि घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *