लखनऊ में रणजी सेमीफाइनल:केएल राहुल और देव दत्त ने जड़ी सेंचुरी, मजबूत स्थिति में पहुंचा कर्नाटक

लखनऊ में रणजी सेमीफाइनल:केएल राहुल और देव दत्त ने जड़ी सेंचुरी, मजबूत स्थिति में पहुंचा कर्नाटक

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच में रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइल खेला जा रहा है। पहले दिन बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक टीम ने मजबूत बढ़त बना ली। टीम के कप्तान देव दत्त पड्डीकल और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार सेंचुरी जड़ी। इससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। पहले दिन उत्तराखंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 18 रन के स्कोर पर कर्नाटक का पहला विकेट गिर गया। मयंक अग्रवाल 32 बाल पर 5 रन बनाकर मयंक अग्रवाल आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल और देव दत्त पड्डीकल के बीच में बड़ी साझेदारी हुई। इस बीच 71.4 ओवर तक 291 रन एक विकेट के नुकसान पर बनाए। केएल राहुल ने 204 गेंदों पर 139 रन बनाए। उन्होंने पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए। कप्तान देव दत्त ने 200 गेंदों पर 125 रन बनाए। पारी में 14 चौके और 2 छक्के लगाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *