अमर प्रेम कहानी Heer Ranjha को Modern Twist देंगे Imtiaz Ali, एकता कपूर ने किया Confirm

अमर प्रेम कहानी Heer Ranjha को Modern Twist देंगे Imtiaz Ali, एकता कपूर ने किया Confirm
पिछले साल दोबारा रिलीज हुई फिल्म ‘लैला मजनू’ को मिली जबरदस्त सफलता और ‘कल्ट क्लासिक’ के दर्जे ने मेकर्स को एक और अमर प्रेम कहानी पर्दे पर उतारने के लिए प्रेरित किया है। फिल्ममेकर इम्तियाज अली, साजिद अली और प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अब ‘हीर रांझा’ पर काम शुरू कर दिया है। वैलेंटाइन डे के खास मौके पर इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई।

‘लैला मजनू’ फ्रेंचाइजी का अगला चैप्टर होगी ‘हीर रांझा’

मेकर्स के आधिकारिक बयान के अनुसार, साजिद अली के निर्देशन में बनने वाली ‘हीर रांझा’ दरअसल ‘लैला मजनू’ फ्रेंचाइजी का दूसरा चैप्टर होगी। यह फिल्म उसी गहरे भावनात्मक जुड़ाव को आगे बढ़ाएगी जिसने दर्शकों के दिलों में ‘लैला मजनू’ के लिए जगह बनाई थी। हालांकि यह एक क्लासिक रोमांस है, लेकिन इसे आज के दौर के हिसाब से आधुनिक रंग-रूप में पेश किया जाएगा।
फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कहा, ‘इम्तियाज और साजिद में प्यार को ईमानदारी और गहराई से दिखाने की दुर्लभ काबिलियत है। ‘हीर रांझा’ एक ऐसी प्रेम कहानी है जिसका उद्देश्य समय और भावनाओं की सीमाओं को पार करना है। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म भारतीय दर्शकों के साथ-साथ विदेशों में भी लोगों के दिलों को छुएगी।’

इसे भी पढ़ें: Ranbir-Alia की Love & War पर लगा ब्रेक! Dhurandhar-Toxic से बचने के लिए बदला Release Plan?

नई पीढ़ी के लिए ‘पोएटिक’ अनुभव

इम्तियाज अली ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘हीर रांझा’ की अपनी एक अलग दुनिया और लय है। यह फिल्म आज की पीढ़ी की भाषा बोलेगी, लेकिन इसकी जड़ें हमेशा रहने वाले शाश्वत प्रेम से जुड़ी रहेंगी। मेकर्स ने वैलेंटाइन डे पर एक छोटी क्लिप भी शेयर की, जिसका कैप्शन था, कुछ लव स्टोरीज कभी नहीं मरतीं… लैला मजनू से हीर रांझा तक – प्यार की विरासत जारी है।’
 

इसे भी पढ़ें: Tihar Jail में बंद Rajpal Yadav के लिए ‘मसीहा’ बने Director Priyadarshan, बोले- हम उन्हें बचाएंगे

जल्द शुरू होगी शूटिंग

फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, फैंस के बीच सबसे बड़ी उत्सुकता फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर है, जिसकी जानकारी अभी गुप्त रखी गई है। उम्मीद की जा रही है कि ‘लैला मजनू’ की तरह ही इसमें भी कुछ प्रभावशाली और नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *