Spring Season में पाएं Glowing Skin, हल्दी-बेसन का ये Face Pack है रामबाण उपाय

Spring Season में पाएं Glowing Skin, हल्दी-बेसन का ये Face Pack है रामबाण उपाय
स्प्रिंग सीजन आते ही त्वचा में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। बदलते मौसम में स्किन में कई समस्याएं देखने को मिलती है। क्योंकि इस मौसम में चलने वाली हवाएं स्किन की नमी छीन लेती हैं और  स्किन ड्राई नजर आती है। महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी स्किन में कई बुरे प्रभाव हो सकते हैं। बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट स्किन को तुरंत ग्लोइंग बना देते हैं, लेकिन बाद में इनके इफेक्ट देखने को मिलते हैं। अब घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों से तैयार किए गए फेस पैक आपके चेहरे को स्प्रिंग सीजन का ग्लो कम होने लगता है। इसलिए आप घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों से तैयार फेस पैक बना सकते हैं, जो आपके स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे तैयार करें बेसन और हल्दी का फेस पैक।
हल्दी और बेसन फेस पैक के फायदे
हल्दी को नेचुरल एंटीसेप्टिक माना जाता है जिसमें सूजन कम करने और बैक्टीरिया से लड़ने वाले गुण मौजूद होते हैं। यह त्वचा की रंगत निखारने में भी सहायक है। दूसरी तरफ, बेसन एक बेहतरीन प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है जो त्वचा से गंदगी और मृत कोशिकाओं को साफ करने में मदद करता है तथा त्वचा का pH संतुलन बनाए रखता है। 
जब इन दोनों को मिलाकर फेस पैक बनाया जाता है, तो यह त्वचा को प्राकृतिक चमक देने में मदद करता है और बदलते मौसम में त्वचा की ताजगी और ग्लो को बनाए रखने में सहायक होता है।
हल्दी और बेसन फेस पैक बनाने की सामग्री
– बेसन- 1 बड़ा चम्मच
– हल्दी- 1/4 चम्मच
– गुलाब जल- 1 बड़ा चम्मच
कैसे तैयार करें हल्दी और बेसन फेस पैक
– हल्दी और बेसन का फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें।
– अब इसमें सभी सामग्रियों को डालें और एक चम्मच की मदद से सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलकर पेस्ट तैयार कर लें।
– जरुरत पड़े तो आप इसमें थोड़ा पानी डाल सकते हैं। आपको एक ऐसा पेस्ट तैयार करना है जिसे चेहरे पर लगाते समय से बहकर नीचे न आए।
– यदि आपकी स्किन ड्राई तो इसमें थोड़ी मलाई भी मिला सकते हैं।
हल्दी और बेसन फेस पैक इस्तेमाल का तरीका
– सबसे पहले आप चेहरे को किसी अच्छे फेस वॉश से धोकर तौलिए की मदद से इसको सुखा लें।
– अब फेस पैक को चेहरे से लेकर गर्दन तक अच्छे से लगाएं।
– फेस पैक को कम से कम 15 मिनट तक लगाएं।
– जब यह सूख जाए तो इसे हल्के हाथों से पानी लगाते हुए धो लें।
– फेस पैक धोते समय हल्के हाथों से मसाज करें जिससे स्किन एक्सफोलिएशन हो जाए।
– फेस धोने के बाद स्किन पर गुलाब जल या मॉइश्चराइजर लगाएं।
– इस फेस पैक का हफ्ते में कम से कम एक बार इस्तेमाल जरुर करें, जिससे आपकी स्किन ग्लोइंग बनीं रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *