‘10 दिनों में नक्सलियों को साफ कर देंगे’-सम्राट चौधरी:जमुई में बोले-जंगल को अभिशाप से वरदान बनाएंगे, जो युवा बाहर काम कर रहे, उन्हें यहीं रोजगार देंगे

‘10 दिनों में नक्सलियों को साफ कर देंगे’-सम्राट चौधरी:जमुई में बोले-जंगल को अभिशाप से वरदान बनाएंगे, जो युवा बाहर काम कर रहे, उन्हें यहीं रोजगार देंगे

जमुई के श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित माटी का बल दंगल कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने मंच से बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, अगले दस दिनों में बिहार में जितने नक्सली हैं, उन्हें साफ कर दिया जाएगा। सम्राट चौधरी के इस बयान ने न सिर्फ कार्यक्रम में मौजूद लोगों को चौंकाया, बल्कि पुलिस-प्रशासन की सक्रियता को लेकर भी नए संकेत छोड़ दिए। ‘एक-एक अपराधी को ठीक करेंगे’ डिप्टी CM ने तंज भरे अंदाज में कहा कि सरकार को कचड़ा साफ करने का काम मिला है। उन्होंने कहा, एक ओर सड़कों की सफाई हो रही है और दूसरी ओर अपराधियों की। एक-एक अपराधी को ठीक करना है। उन्होंने दावा किया कि नक्सल मोर्चे पर सरकार आक्रामक कार्रवाई की तैयारी में है और आने वाले दिनों में इसका असर पूरे राज्य में दिखेगा। जंगल अब अभिशाप नहीं, वरदान बनेगा: सम्राट चौधरी सम्राट चौधरी ने मुंगेर और जमुई के जंगलों का जिक्र करते हुए कहा, यह इलाका लंबे समय से पिछड़ापन और नक्सलवाद का प्रतीक बना रहा, जबकि असल में यह बिहार की सबसे बड़ी प्राकृतिक पूंजी है। उन्होंने कहा, मैं आश्वस्त करता हूं कि यह हमारा जंगल अभी तक अभिशाप था। अब इसे वरदान बनाने का समय आ गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बातचीत चल रही है। दुनिया को इस जंगल की खूबसूरती दिखाएंगे। डिप्टी CM ने दावा किया कि आने वाले 2 सालों में जमुई, मुंगेर और लखीसराय के जंगल पर्यटन के प्रमुख केंद्र बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि जैसे लोग जमुई में भगवान महावीर के जन्मस्थान को देखने आते हैं, वैसे ही जंगल की सुंदरता भी लाखों लोगों को आकर्षित करेगी। पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा सरकार की योजना है कि जंगल सफारी, इको-टूरिज्म, ट्रेकिंग, एडवेंचर स्पॉट और धार्मिक पर्यटन को जोड़कर पूरे क्षेत्र को एक बड़े पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जाए।
स्थानीय लोगों के लिए यह सीधे रोजगार का अवसर होगा। ‘जो युवा बाहर काम कर रहे, उन्हें यहीं रोजगार देंगे’ सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार पलायन रोकने के लिए जमुई-मुंगेर क्षेत्र में स्थानीय रोजगार पैदा करेगी। उन्होंने कहा हमारे नौजवान साथियों को बाहर जाकर काम करना पड़ता है। आने वाले दिनों में उन्हें चिन्हित कर जमुई और मुंगेर में ही रोजगार देंगे। उन्हें बाहर नहीं जाना पड़े, इसकी पूरी व्यवस्था करेंगे। सरकार का फोकस स्थानीय उद्योग, प्रसंस्करण इकाइयों, टूरिज्म और सर्विस सेक्टर में अवसर बढ़ाना है। स्थानीय उद्योग और सुरक्षा, दोनों पर सरकार की नजर डिप्टी CM ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सुरक्षा, सड़क और रोजगार तीनों मोर्चों पर तेजी से काम होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नक्सलवाद खत्म होते ही उद्योग लगाने में निवेशक आगे आएंगे। जनता ने की नारेबाजी, बोले- ‘जमुई बदल रहा है’ डिप्टी CM के भाषण के दौरान बार-बार ‘सम्राट चौधरी जिंदाबाद’ और जमुई बदलेगा के नारे लगे। स्थानीय जनता ने कहा कि लंबे समय से यहां विकास की बात केवल कागज पर होती थी, लेकिन अब सरकार की सक्रियता से उम्मीदें बढ़ी हैं। जमुई में दिए गए सम्राट चौधरी के बयान ने राजनीति से लेकर सुरक्षा एजेंसियों तक, सभी को नए सन्देश दे दिए हैं। नक्सलवाद पर कड़ी कार्रवाई, जंगलों को पर्यटन का केंद्र बनाने की योजना और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का वादा इन तीन घोषणाओं ने जमुई और आस-पास के इलाके के लिए नए विकास की दिशा तय की है। जमुई के श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित माटी का बल दंगल कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने मंच से बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, अगले दस दिनों में बिहार में जितने नक्सली हैं, उन्हें साफ कर दिया जाएगा। सम्राट चौधरी के इस बयान ने न सिर्फ कार्यक्रम में मौजूद लोगों को चौंकाया, बल्कि पुलिस-प्रशासन की सक्रियता को लेकर भी नए संकेत छोड़ दिए। ‘एक-एक अपराधी को ठीक करेंगे’ डिप्टी CM ने तंज भरे अंदाज में कहा कि सरकार को कचड़ा साफ करने का काम मिला है। उन्होंने कहा, एक ओर सड़कों की सफाई हो रही है और दूसरी ओर अपराधियों की। एक-एक अपराधी को ठीक करना है। उन्होंने दावा किया कि नक्सल मोर्चे पर सरकार आक्रामक कार्रवाई की तैयारी में है और आने वाले दिनों में इसका असर पूरे राज्य में दिखेगा। जंगल अब अभिशाप नहीं, वरदान बनेगा: सम्राट चौधरी सम्राट चौधरी ने मुंगेर और जमुई के जंगलों का जिक्र करते हुए कहा, यह इलाका लंबे समय से पिछड़ापन और नक्सलवाद का प्रतीक बना रहा, जबकि असल में यह बिहार की सबसे बड़ी प्राकृतिक पूंजी है। उन्होंने कहा, मैं आश्वस्त करता हूं कि यह हमारा जंगल अभी तक अभिशाप था। अब इसे वरदान बनाने का समय आ गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बातचीत चल रही है। दुनिया को इस जंगल की खूबसूरती दिखाएंगे। डिप्टी CM ने दावा किया कि आने वाले 2 सालों में जमुई, मुंगेर और लखीसराय के जंगल पर्यटन के प्रमुख केंद्र बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि जैसे लोग जमुई में भगवान महावीर के जन्मस्थान को देखने आते हैं, वैसे ही जंगल की सुंदरता भी लाखों लोगों को आकर्षित करेगी। पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा सरकार की योजना है कि जंगल सफारी, इको-टूरिज्म, ट्रेकिंग, एडवेंचर स्पॉट और धार्मिक पर्यटन को जोड़कर पूरे क्षेत्र को एक बड़े पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जाए।
स्थानीय लोगों के लिए यह सीधे रोजगार का अवसर होगा। ‘जो युवा बाहर काम कर रहे, उन्हें यहीं रोजगार देंगे’ सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार पलायन रोकने के लिए जमुई-मुंगेर क्षेत्र में स्थानीय रोजगार पैदा करेगी। उन्होंने कहा हमारे नौजवान साथियों को बाहर जाकर काम करना पड़ता है। आने वाले दिनों में उन्हें चिन्हित कर जमुई और मुंगेर में ही रोजगार देंगे। उन्हें बाहर नहीं जाना पड़े, इसकी पूरी व्यवस्था करेंगे। सरकार का फोकस स्थानीय उद्योग, प्रसंस्करण इकाइयों, टूरिज्म और सर्विस सेक्टर में अवसर बढ़ाना है। स्थानीय उद्योग और सुरक्षा, दोनों पर सरकार की नजर डिप्टी CM ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सुरक्षा, सड़क और रोजगार तीनों मोर्चों पर तेजी से काम होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नक्सलवाद खत्म होते ही उद्योग लगाने में निवेशक आगे आएंगे। जनता ने की नारेबाजी, बोले- ‘जमुई बदल रहा है’ डिप्टी CM के भाषण के दौरान बार-बार ‘सम्राट चौधरी जिंदाबाद’ और जमुई बदलेगा के नारे लगे। स्थानीय जनता ने कहा कि लंबे समय से यहां विकास की बात केवल कागज पर होती थी, लेकिन अब सरकार की सक्रियता से उम्मीदें बढ़ी हैं। जमुई में दिए गए सम्राट चौधरी के बयान ने राजनीति से लेकर सुरक्षा एजेंसियों तक, सभी को नए सन्देश दे दिए हैं। नक्सलवाद पर कड़ी कार्रवाई, जंगलों को पर्यटन का केंद्र बनाने की योजना और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का वादा इन तीन घोषणाओं ने जमुई और आस-पास के इलाके के लिए नए विकास की दिशा तय की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *