गोंडा में पुल निर्माण के लिए सीएम का जलाभिषेक:पुल के नीचे महाशिवरात्रि पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने किया रुद्राभिषेक

गोंडा में पुल निर्माण के लिए सीएम का जलाभिषेक:पुल के नीचे महाशिवरात्रि पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने किया रुद्राभिषेक

गोंडा में विसुही पुल के निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने आज महाशिवरात्रि पर अनूठा प्रदर्शन किया है। संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना भगवान मानकर उनकी तस्वीर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया और पुल के शीघ्र निर्माण की कामना की है। यह प्रदर्शन पिछले आठ दिनों से जारी है। नौवें दिन, राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय के नेतृत्व में यह विशेष आयोजन किया गया। पांडेय ने 24 घंटे का निर्जल व्रत भी रखा और एक पंडित को बुलाकर पीले वस्त्र धारण कर घंटों रुद्राभिषेक किया। शिवम पांडेय ने बताया कि उन्होंने यह व्रत पुल निर्माण के लिए रखा है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर जहां अन्य लोग एशिया के सबसे बड़े शिवलिंग बाबा पृथ्वीनाथ पर जलाभिषेक करने जा रहे हैं, वहीं वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना भगवान मानकर उन पर जलाभिषेक कर रहे हैं। पांडेय ने स्पष्ट किया कि उनकी इच्छा और मनोकामना केवल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही पूरी कर सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द इस जर्जर विसुही पुल का निर्माण करवाने की अपील की है। करुआपारा निवासी सतीश मिश्रा ने बताया कि हमारे कार्यक्रम का आज नौवां दिन है और अभी तक हमने अलग-अलग तरीके से प्रशासन को यह संदेश भेजा है कि यह पुल बनना बहुत ही आवश्यक है। लेकिन प्रशासन के द्वारा चुप्पी संधाने से यह हमें संदेश प्राप्त होता है कि हमें अब प्रदर्शन अपना कहीं ना कहीं उग्र करना पड़ेगा। तो अगर जल्द हमारी मांगे नहीं मानी गई तो फिर हम लोग युवा हैं और युवाओं ने जो- जो चाहा है वह करके दिखाया है। तो गोंडा प्रशासन बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहे इस अवसर पर शुभम तिवारी,भूपेंद्र तिवारी,दीनानाथ वर्मा,रोहन पाण्डेय, विकाश द्विवेदी,शहजाद,फैजल,प्रिंस तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
करुआपारा निवासी सतीश मिश्रा ने बताया कि हमारे कार्यक्रम का आज नौवां दिन है और अभी तक हमने अलग-अलग तरीके से प्रशासन को यह संदेश भेजा है कि यह पुल बनना बहुत ही आवश्यक है। लेकिन प्रशासन के द्वारा चुप्पी संधाने से यह हमें संदेश प्राप्त होता है कि हमें अब प्रदर्शन अपना कहीं ना कहीं उग्र करना पड़ेगा। तो अगर जल्द हमारी मांगे नहीं मानी गई तो फिर हम लोग युवा हैं और युवाओं ने जो- जो चाहा है वह करके दिखाया है। तो गोंडा प्रशासन बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहे इस अवसर पर शुभम तिवारी,भूपेंद्र तिवारी,दीनानाथ वर्मा,रोहन पाण्डेय, विकाश द्विवेदी,शहजाद,फैजल,प्रिंस तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *