समस्तीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने टोटो में टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक संदीप कुमार(48) मूसापुर गांव के रहने वाले थे। तीन बेटियां हैं, टोटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर नक्कू के पास की है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात मुसरीघरारी से सवारी छोड़कर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही जान चली गई। पिछले 30 साल से ससुराल में ही रह रहे थे। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई मुफस्सिल थानाअध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन अभी तक नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने टोटो में टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक संदीप कुमार(48) मूसापुर गांव के रहने वाले थे। तीन बेटियां हैं, टोटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर नक्कू के पास की है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात मुसरीघरारी से सवारी छोड़कर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही जान चली गई। पिछले 30 साल से ससुराल में ही रह रहे थे। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई मुफस्सिल थानाअध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन अभी तक नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


