चाहिए गजब का निखार तो ग्लिसरीन की मदद से बनाएं ये मास्क

चाहिए गजब का निखार तो ग्लिसरीन की मदद से बनाएं ये मास्क
हम सभी गजब का निखार पाना चाहती हैं। ऐसे में अक्सर हम सभी महंगे फेशियल पर पैसे खर्च करने लग जाती हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि निखार पाने के लिए हजारों रुपये खर्च किए जाएं। कभी-कभी घर पर ही सिंपल इंग्रीडिएंट्स से आपकी स्किन दमक सकती हैं। ऐसा ही एक इंग्रीडिएंट है ग्लिसरीन। 
ग्लिसरीन स्किन के अंदर नमी को लॉक करता है और रूखेपन को दूर करता है। अगर आपकी स्किन डल लग रही है, थकी हुई फील हो रही है या मेकअप अच्छा लुक नहीं दे रहा है तो ऐसे में ग्लिसरीन बेस्ड मास्क लगाने से आपको काफी मदद मिल सकती है। खासतौर से, वैलेंटाइन से पहले ग्लिसरीन मास्क लगाने से आपको काफी फायदा मिल सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ग्लिसरीन की मदद से मास्क बनाने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

इसे भी पढ़ें: Night Skin Care Mistakes: Night Skin Care की ये 3 गलतियां छीन लेंगी चेहरे का Glow, वक्त से पहले दिखेंगी बूढ़ी

गुलाब जल और ग्लिसरीन से बनाएं ग्लो मास्क 

यह मास्क आपको इंस्टेंट फ्रेश लुक देता है। जहां ग्लिसरीन त्वचा के अंदर नमी को लॉक करता है, वहीं गुलाब जल रेडनेस को शांत करता है और एक फ्रेशनेस लेकर आता है। आवश्यक सामग्री
1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन
1 बड़ा चम्मच गुलाब जल

इस्तेमाल कैसे करें

सबसे पहले एक कटोरी में ग्लिसरीन और गुलाब जल मिक्स करें।
अब चेहरे को साफ करें और इसे अप्लाई करें। 
15-20 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
बेसन और ग्लिसरीन से बनाएं मास्क 
अगर आपकी स्किन डल है तो ऐसे में आप बेसन और ग्लिसरीन से मास्क बनाएं। जहां बेसन डेड स्किन को धीरे से हटाता है, वहीं ग्लिसरीन रूखापन नहीं आने देता।
 

आवश्यक सामग्री

1 बड़ा चम्मच बेसन
आधा छोटा चम्मच ग्लिसरीन
गुलाब जल / दूध (पेस्ट बनाने के लिए)
कैसे इस्तेमाल करें
सबसे पहले सभी इंग्रीडिएंट्स को मिक्स करें।
अब चेहरे को वॉश करें और मास्क लगाएं।
इसे सेमी-ड्राई होने दें और फिर नरम हाथों से मसाज करके धो लें।  
– मिताली जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *