महाशिवरात्रि के मौके पर दतिया जिले के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। श्री पीतांबरा पीठ परिसर में स्थित वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। पीठ के आचार्य पं. विष्णुकांत मुड़िया ने बताया कि वनखण्डेश्वर महादेव की स्थापना महाभारत काल से पहले मानी जाती है। कहा जाता है कि दतिया के राजा दंतवक्रेश्वर ने इस मंदिर की स्थापना कराई थी। यहां भगवान शिव पंच नरमुंड पर विराजमान हैं। उनके अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से मन को शांति, अच्छा स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि मिलती है। शिवजी की आराधना से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। पहले यह स्थान जंगल क्षेत्र में था और यहां कम लोग आते थे। बाद में पीठाधीश्वर ने इसे तपस्थली के रूप में विकसित किया और महाशिवरात्रि पर मेले की शुरुआत कराई। जिले में यहां होंगे आयोजन


