महाशिवरात्रि पर सीवान के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:डीएम-एसपी कर रहे व्यवस्था की निगरानी, सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

महाशिवरात्रि पर सीवान के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:डीएम-एसपी कर रहे व्यवस्था की निगरानी, सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

सीवान में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को जिले के सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिला-पुरुष भक्तों की लंबी कतारें तड़के भोर से ही मंदिरों के बाहर देखने को मिलीं। “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। जिले के प्रमुख शिवालयों में विशेष रूप से सिसवन स्थित बाबा महेंद्रनाथ मंदिर, गुठनी स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर और शहर के महादेवा स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी आस्था का जनसैलाब उमड़ा। श्रद्धालु जल, बेलपत्र, धतूरा और दूध लेकर भगवान शिव का अभिषेक करने पहुंचे। कई श्रद्धालु व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते नजर आए। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। शिवालयों में महिला मजिस्ट्रेट की तैनाती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। तीनों प्रमुख शिवालयों में पुरुष एवं महिला मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। आसपास के थानों को भी विधि-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये ने जिलेवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी श्रद्धालु सावधानीपूर्वक शिवालयों में जाएं और कतारबद्ध होकर जलाभिषेक करें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रमुख मंदिर के समीप मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है तथा वे स्वयं, एडीएम और सदर एसडीओ लगातार निरीक्षण कर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। थानाध्यक्षों को विधि-व्यवस्था संधारण के दिए निर्देश वहीं पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी प्रमुख शिवालयों में पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि प्रमुख मंदिरों की निगरानी स्वयं उनके द्वारा की जा रही है तथा एसडीपीओ और संबंधित थानाध्यक्षों को विधि-व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। दिनभर शिवभक्तों का मंदिरों में आना-जाना जारी रहा। प्रशासन की मुस्तैदी और भक्तों के सहयोग से महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न होता दिख रहा है। सीवान में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को जिले के सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिला-पुरुष भक्तों की लंबी कतारें तड़के भोर से ही मंदिरों के बाहर देखने को मिलीं। “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। जिले के प्रमुख शिवालयों में विशेष रूप से सिसवन स्थित बाबा महेंद्रनाथ मंदिर, गुठनी स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर और शहर के महादेवा स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी आस्था का जनसैलाब उमड़ा। श्रद्धालु जल, बेलपत्र, धतूरा और दूध लेकर भगवान शिव का अभिषेक करने पहुंचे। कई श्रद्धालु व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते नजर आए। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। शिवालयों में महिला मजिस्ट्रेट की तैनाती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। तीनों प्रमुख शिवालयों में पुरुष एवं महिला मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। आसपास के थानों को भी विधि-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये ने जिलेवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी श्रद्धालु सावधानीपूर्वक शिवालयों में जाएं और कतारबद्ध होकर जलाभिषेक करें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रमुख मंदिर के समीप मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है तथा वे स्वयं, एडीएम और सदर एसडीओ लगातार निरीक्षण कर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। थानाध्यक्षों को विधि-व्यवस्था संधारण के दिए निर्देश वहीं पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी प्रमुख शिवालयों में पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि प्रमुख मंदिरों की निगरानी स्वयं उनके द्वारा की जा रही है तथा एसडीपीओ और संबंधित थानाध्यक्षों को विधि-व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। दिनभर शिवभक्तों का मंदिरों में आना-जाना जारी रहा। प्रशासन की मुस्तैदी और भक्तों के सहयोग से महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न होता दिख रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *