मुंगेर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़:’हर हर महादेव’ के नारों से गूंजा क्षेत्र, सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

मुंगेर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़:’हर हर महादेव’ के नारों से गूंजा क्षेत्र, सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

मुंगेर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले के प्रमुख शिवालयों और मंदिरों में शिवलिंग की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहने की उम्मीद है। इस अवसर पर कई स्थानों पर कलश शोभायात्राएं निकाली गईं। विभिन्न जगहों पर महा शिव चर्चा का आयोजन किया जा रहा है, जबकि कई मंदिरों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक भी हो रहे हैं। श्रद्धालु ने शिवलिंग पर चढ़ाया गंगाजल सदर प्रखंड क्षेत्र के शिव गुरु धाम में अनुरागेश्वर नाथ महादेव की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। यहां भक्त शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और गुड़ सहित अन्य सामग्री से पंचामृत स्नान करा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, भगवान महादेव को भांग, धतूरा, फूल और गुलाल सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। जेबकतरों से श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के पंचवदन मंदिर में पंचमुखी नाथ महादेव, टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र के उंचेश्वर नाथ महादेव, तारापुर प्रखंड क्षेत्र के उल्टा नाथ महादेव और रनगांव मंदिर में रत्नेश्वर नाथ महादेव के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। जिले के विभिन्न छोटे मंदिरों और शिवालयों में भी ग्रामीण श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं। महाशिवरात्रि को लेकर जिले भर के शिव भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के सभी प्रमुख शिवालयों के पास पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। वे भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों और जेबकतरों पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं। मुंगेर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले के प्रमुख शिवालयों और मंदिरों में शिवलिंग की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहने की उम्मीद है। इस अवसर पर कई स्थानों पर कलश शोभायात्राएं निकाली गईं। विभिन्न जगहों पर महा शिव चर्चा का आयोजन किया जा रहा है, जबकि कई मंदिरों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक भी हो रहे हैं। श्रद्धालु ने शिवलिंग पर चढ़ाया गंगाजल सदर प्रखंड क्षेत्र के शिव गुरु धाम में अनुरागेश्वर नाथ महादेव की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। यहां भक्त शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और गुड़ सहित अन्य सामग्री से पंचामृत स्नान करा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, भगवान महादेव को भांग, धतूरा, फूल और गुलाल सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। जेबकतरों से श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के पंचवदन मंदिर में पंचमुखी नाथ महादेव, टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र के उंचेश्वर नाथ महादेव, तारापुर प्रखंड क्षेत्र के उल्टा नाथ महादेव और रनगांव मंदिर में रत्नेश्वर नाथ महादेव के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। जिले के विभिन्न छोटे मंदिरों और शिवालयों में भी ग्रामीण श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं। महाशिवरात्रि को लेकर जिले भर के शिव भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के सभी प्रमुख शिवालयों के पास पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। वे भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों और जेबकतरों पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *