भागलपुर में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट:अगलगी में 6 दुकानें जलकर राख, 5 लाख रुपए संपत्ति के नुकसान का अनुमान

भागलपुर में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट:अगलगी में 6 दुकानें जलकर राख, 5 लाख रुपए संपत्ति के नुकसान का अनुमान

भागलपुर के नवगछिया में रविवार की सुबह शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। अगलगी में करीब 6 दुकानें जल गईं। एक दुकान में गैस सिलेंडर रखा था, जो ब्लास्ट हो गया। एक अनुमान के अनुसार करीब 5 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जब आग लगी तब ज्यादातर लोग सो रहे थे। कुछ स्थानीय लोगों ने धुआं और आग की लपटें देखी तो शोर मचाया। जिसके बाद सबसे पहले बिजली विभाग को सूचना देकर इलाके की बिजली बंद कराई गई। इसके बाद दमकल की टीम को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही नवगछिया और गोपालपुर से दमकल की कई गाड़ियां पहुंची। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना सड़वा बाजार की है। धमाके की आवाज पर जुटे लोग स्थानीय रॉबिन ने बताया कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते एक के बाद एक कई दुकानें चपेट में आ गईं।
घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। जिन दुकानदारों की दुकानें जली हैं, उनमें यादव, राजेंद्र रजक और सुधीर ठाकुर सहित अन्य शामिल हैं। सभी की रोजी-रोटी का जरिया पल भर में राख हो गया। फिलहाल प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट-सर्किट को कारण माना जा रहा। भागलपुर के नवगछिया में रविवार की सुबह शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। अगलगी में करीब 6 दुकानें जल गईं। एक दुकान में गैस सिलेंडर रखा था, जो ब्लास्ट हो गया। एक अनुमान के अनुसार करीब 5 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जब आग लगी तब ज्यादातर लोग सो रहे थे। कुछ स्थानीय लोगों ने धुआं और आग की लपटें देखी तो शोर मचाया। जिसके बाद सबसे पहले बिजली विभाग को सूचना देकर इलाके की बिजली बंद कराई गई। इसके बाद दमकल की टीम को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही नवगछिया और गोपालपुर से दमकल की कई गाड़ियां पहुंची। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना सड़वा बाजार की है। धमाके की आवाज पर जुटे लोग स्थानीय रॉबिन ने बताया कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते एक के बाद एक कई दुकानें चपेट में आ गईं।
घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। जिन दुकानदारों की दुकानें जली हैं, उनमें यादव, राजेंद्र रजक और सुधीर ठाकुर सहित अन्य शामिल हैं। सभी की रोजी-रोटी का जरिया पल भर में राख हो गया। फिलहाल प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट-सर्किट को कारण माना जा रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *