शादी के बंधन में बंधेंगे ईशान किशन:जयपुर की मॉडल अदिती हुंडई से रिश्ता हो रहा तय; क्रिकेटर के दादा बोले- उसकी पसंद हमारी पसंद

शादी के बंधन में बंधेंगे ईशान किशन:जयपुर की मॉडल अदिती हुंडई से रिश्ता हो रहा तय; क्रिकेटर के दादा बोले- उसकी पसंद हमारी पसंद

भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी 20 का मुकाबला है। मैच के पहले टीम इंडिया के इन फॉर्म ओपनर और बिहार के रहने वाले ईशान किशन चर्चा में आ गए हैं।। इस बार ईशान किशन की चर्चा बल्लेबाजी को लेकर नहीं उनकी गर्लफ्रेड को लेकर हो रही है। दरअसल, ईशान के दादा ने उनकी गर्लफ्रेंड का नाम बताया है। जिसके बाद ईशान के मॉडल के साथ अफेयर की पुष्टि हो गई है। ईशान के दादा का वीडियो सामने आया है। ईशान के दादा ने एक इंटरव्यू में बताया कि, ‘ईशान जिससे भी शादी करेगा मुझे स्वीकार है। उसके बड़े भाई ने कहा था कि पल्लवी से शादी करेंगे तो हमने शादी करवा दी। अब इसकी भी करवा देंगे।अदिती उसकी गर्लफ्रेंड है। वो जयपुर में रहती है। मॉडल है, मिस इंडिया कंटेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी। ईशान के डेटिंग के चर्चे पहले ही थे, लेकिन अब उनके रिलेशनशिप पर मुहर लग गई है। बताया जा रहा है कि, टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, शादी की डेट की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ईशान की गर्लफ्रेंड आदिती की कुछ तस्वीरें देखिए अब जानिए कौन हैं ईशान की गर्लफ्रेंड ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिती हुंडिया मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं। फैशन क्रेडिबिलिटी के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आदिती को फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट से नेशनल ब्यूटी क्वीन बनने तक के सफर ने एक अलग पहचान मिली है। 2019 IPL के दौरान ईशान किशन और अदिती हुंडिया के बीच अफेयर की चर्चा होने लगी थी। स्टैंड में अदिती की मौजूदगी ‘मिस्ट्री फैनगर्ल’ के रूप में चर्चा का विषय बनने लगी थी।वहीं लाइक्स, कमेंट्स और इंस्टाग्राम पर हल्के-फुल्के इंटरैक्शन ईशान किशन की गर्लफ्रेंड से अफेयर की चर्चों को हवा देते रहे हैं। गांव वाले क्या कहेंगे इससे फर्क नहीं पड़ता ईशान के दादा ने बताया कि,अदिती ने मेरा पुराना इंटरव्यू देखा था, देखने के बाद काफी प्रशंसा कर रही थी। ईशान किसी से भी शादी कर ले मैं खुश हूं। हम खुश रहते हैं जिसमें बच्चों की खुशी होती है। गांव वाले क्या कहते हैं इससे फर्क नहीं पड़ता है। 2 साल बाद T-20 वर्ल्डकप में ईशान किशन की वापसी ईशान किशन पिछले डेढ़ साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। इस दौरान वो अपने करियर के मुश्किल दौर में रहे। इस दौरान कॉन्ट्रैक्ट का नुकसान और टीम में सिलेक्शन से उन्हें बाहर भी किया गया। लेकिन अब ईशान ने जोरदार कमबैक किया है। ईशान का बल्ला लगभग हर मुकाबले में चलता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन कैसा प्रदर्शन करते हैं। अब जानिए ईशान किशन के क्रिकेटर बनने की कहानी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन ने खेल के लिए स्कूल छोड़ दिया था। ईशान की क्रिकेट के प्रति दीवानगी से टीचर भी परेशान थे, बार-बार क्लास में खड़ा किए जाने के बाद भी ईशान ग्राउंड में टिके रहते। टीचर ने साफ कह दिया कि पढ़ाई और क्रिकेट एकसाथ नहीं चल सकता है, ईशान को दोनों में से एक रास्ता चुनना होगा। ईशान ने टीचर से साफ कह दिया कि वह खेल के लिए पढ़ाई भी छोड़ सकते हैं। ईशान के बचपन के दोस्त यशस्वी सिंह बताते हैं कि ईशान के जैसा क्रिकेट का दीवाना नहीं देखा। वह खाना-पीना सब भूल जाते थे। ऐसा लगता था कि ईशान के लिए क्रिकेट से बढ़कर कुछ भी नहीं। वह कब खेलने के लिए पटना से रांची पहुंच जाते थे कुछ पता ही नहीं चल पाता था। स्कूल से बाहर कर दिए जाने के बाद भी ईशान को कोई तकलीफ नहीं थी, क्योंकि वह जानते थे कि उनका बल्ला एक न एक दिन भारत के लिए इतिहास बनाएगा। यशस्वी बताते हैं कि वे क्लास 9 में ईशान के साथ डीपीएस पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। इस स्कूल से ईशान को निकाल दिया गया था। बाद में ईशान ने फुलवारी के एक प्राइवेट स्कूल से मैट्रिक किया था। 7 साल की उम्र में पकड़ा था बल्ला पटना के बेली रोड के आशियाना में 7 साल की उम्र में ही बल्ला पकड़ने वाले ईशान बेहतरीन विकेट कीपर और बैट्समैन हैं। वे झारखंड की ओर से रणजी खेलते थे। ईशान का टैलेंट कोच और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में निखरा और उन्हें अंडर-19 टीम की कप्तानी का मौका मिला। ईशान बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने रहे। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि वे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते थे। उनके इस जुनून के चलते वे पढ़ाई में पीछे हो गए थे। डिफिनिट के नाम से बुलाते हैं दोस्त ईशान को उनके दोस्त डिफिनिट बुलाते हैं। यह नाम फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में जिशान कादरी द्वारा निभाए गए डिफिनिट खान के किरदार से आया था। दोस्तों का मानना है कि किशन जो एक बार तय कर लेते हैं, उसे पूरा ही करते हैं। इसलिए लोग उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। ईशान एडम गिलक्रिस्ट, राहुल द्रविड़ और धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। क्रिकेट के अलावा, ईशान को टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स खेलना काफी पसंद है। भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी 20 का मुकाबला है। मैच के पहले टीम इंडिया के इन फॉर्म ओपनर और बिहार के रहने वाले ईशान किशन चर्चा में आ गए हैं।। इस बार ईशान किशन की चर्चा बल्लेबाजी को लेकर नहीं उनकी गर्लफ्रेड को लेकर हो रही है। दरअसल, ईशान के दादा ने उनकी गर्लफ्रेंड का नाम बताया है। जिसके बाद ईशान के मॉडल के साथ अफेयर की पुष्टि हो गई है। ईशान के दादा का वीडियो सामने आया है। ईशान के दादा ने एक इंटरव्यू में बताया कि, ‘ईशान जिससे भी शादी करेगा मुझे स्वीकार है। उसके बड़े भाई ने कहा था कि पल्लवी से शादी करेंगे तो हमने शादी करवा दी। अब इसकी भी करवा देंगे।अदिती उसकी गर्लफ्रेंड है। वो जयपुर में रहती है। मॉडल है, मिस इंडिया कंटेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी। ईशान के डेटिंग के चर्चे पहले ही थे, लेकिन अब उनके रिलेशनशिप पर मुहर लग गई है। बताया जा रहा है कि, टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, शादी की डेट की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ईशान की गर्लफ्रेंड आदिती की कुछ तस्वीरें देखिए अब जानिए कौन हैं ईशान की गर्लफ्रेंड ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिती हुंडिया मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं। फैशन क्रेडिबिलिटी के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आदिती को फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट से नेशनल ब्यूटी क्वीन बनने तक के सफर ने एक अलग पहचान मिली है। 2019 IPL के दौरान ईशान किशन और अदिती हुंडिया के बीच अफेयर की चर्चा होने लगी थी। स्टैंड में अदिती की मौजूदगी ‘मिस्ट्री फैनगर्ल’ के रूप में चर्चा का विषय बनने लगी थी।वहीं लाइक्स, कमेंट्स और इंस्टाग्राम पर हल्के-फुल्के इंटरैक्शन ईशान किशन की गर्लफ्रेंड से अफेयर की चर्चों को हवा देते रहे हैं। गांव वाले क्या कहेंगे इससे फर्क नहीं पड़ता ईशान के दादा ने बताया कि,अदिती ने मेरा पुराना इंटरव्यू देखा था, देखने के बाद काफी प्रशंसा कर रही थी। ईशान किसी से भी शादी कर ले मैं खुश हूं। हम खुश रहते हैं जिसमें बच्चों की खुशी होती है। गांव वाले क्या कहते हैं इससे फर्क नहीं पड़ता है। 2 साल बाद T-20 वर्ल्डकप में ईशान किशन की वापसी ईशान किशन पिछले डेढ़ साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। इस दौरान वो अपने करियर के मुश्किल दौर में रहे। इस दौरान कॉन्ट्रैक्ट का नुकसान और टीम में सिलेक्शन से उन्हें बाहर भी किया गया। लेकिन अब ईशान ने जोरदार कमबैक किया है। ईशान का बल्ला लगभग हर मुकाबले में चलता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन कैसा प्रदर्शन करते हैं। अब जानिए ईशान किशन के क्रिकेटर बनने की कहानी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन ने खेल के लिए स्कूल छोड़ दिया था। ईशान की क्रिकेट के प्रति दीवानगी से टीचर भी परेशान थे, बार-बार क्लास में खड़ा किए जाने के बाद भी ईशान ग्राउंड में टिके रहते। टीचर ने साफ कह दिया कि पढ़ाई और क्रिकेट एकसाथ नहीं चल सकता है, ईशान को दोनों में से एक रास्ता चुनना होगा। ईशान ने टीचर से साफ कह दिया कि वह खेल के लिए पढ़ाई भी छोड़ सकते हैं। ईशान के बचपन के दोस्त यशस्वी सिंह बताते हैं कि ईशान के जैसा क्रिकेट का दीवाना नहीं देखा। वह खाना-पीना सब भूल जाते थे। ऐसा लगता था कि ईशान के लिए क्रिकेट से बढ़कर कुछ भी नहीं। वह कब खेलने के लिए पटना से रांची पहुंच जाते थे कुछ पता ही नहीं चल पाता था। स्कूल से बाहर कर दिए जाने के बाद भी ईशान को कोई तकलीफ नहीं थी, क्योंकि वह जानते थे कि उनका बल्ला एक न एक दिन भारत के लिए इतिहास बनाएगा। यशस्वी बताते हैं कि वे क्लास 9 में ईशान के साथ डीपीएस पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। इस स्कूल से ईशान को निकाल दिया गया था। बाद में ईशान ने फुलवारी के एक प्राइवेट स्कूल से मैट्रिक किया था। 7 साल की उम्र में पकड़ा था बल्ला पटना के बेली रोड के आशियाना में 7 साल की उम्र में ही बल्ला पकड़ने वाले ईशान बेहतरीन विकेट कीपर और बैट्समैन हैं। वे झारखंड की ओर से रणजी खेलते थे। ईशान का टैलेंट कोच और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में निखरा और उन्हें अंडर-19 टीम की कप्तानी का मौका मिला। ईशान बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने रहे। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि वे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते थे। उनके इस जुनून के चलते वे पढ़ाई में पीछे हो गए थे। डिफिनिट के नाम से बुलाते हैं दोस्त ईशान को उनके दोस्त डिफिनिट बुलाते हैं। यह नाम फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में जिशान कादरी द्वारा निभाए गए डिफिनिट खान के किरदार से आया था। दोस्तों का मानना है कि किशन जो एक बार तय कर लेते हैं, उसे पूरा ही करते हैं। इसलिए लोग उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। ईशान एडम गिलक्रिस्ट, राहुल द्रविड़ और धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। क्रिकेट के अलावा, ईशान को टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स खेलना काफी पसंद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *