इंदौर में डॉग खिलाने के बहाने छात्रा से छेड़छाड़:द्वारकापुरी में आरोपी ने छात्रा को धमकाया भी, पुलिस कर रही तलाश

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी डॉग को खिलाने के बहाने घर के बाहर पहुंचा और छात्रा के साथ गलत हरकत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय सेकंड ईयर की छात्रा की शिकायत पर राजू पुत्र हेमराज लुनिया, निवासी श्रद्धासबुरी कॉलोनी, के खिलाफ शनिवार को छेड़छाड़ और धमकाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घर पर रहती है, जबकि उसकी मां नौकरी करती हैं। उनके घर का पालतू डॉग बाहर बंधा हुआ था। आरोपी राजू, जो पास में ही रहता है, शनिवार को डॉग को खिलाने के बहाने वहां पहुंचा और डॉग के साथ खींचतान करने लगा। मां को कॉल कर घटना बताई डॉग के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब छात्रा बाहर आई और आरोपी को डॉग को परेशान करने से मना किया, तो आरोपी ने उसके हाथ को गलत तरीके से छुआ और कहा कि डॉग तो सिर्फ बहाना है, वह उसे देखने आया था। इसके बाद आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसके सीने पर गलत तरीके से स्पर्श किया। छात्रा के चिल्लाने पर आरोपी वहां से जाने लगा और धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद छात्रा ने अपनी मां को मोबाइल पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। मां के घर पहुंचने के बाद दोनों ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *